Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एमएस धोनी अगले सीजन हो जाएंगे रिटायर! ऋतुराज गायकवाड़ ने उठा दिया राज से पर्दा

    Updated: Fri, 22 May 2026 09:30 AM (IST)

    एमएस धोनी आईपीएल-2026 में एक भी मैच नहीं खेले और इसी कारण उनके अगले सीजन खेलने पर सवाल उठे रहे हैं। इसको लेकर चेन्नई के कप्तान  ऋतुराज गायकवाड़ ने बया ...और पढ़ें

    एमएस धोनी ने आईपीएल-2026 में नहीं खेला एक भी मैच

    एमएस धोनी ने आईपीएल-2026 में नहीं खेला एक भी मैच

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सितारे एमएस धोनी आईपीएल-2026 में एक भी मैच नहीं खेले। इसका कारण उनकी पिंडली की चोट बताई गई। हर बार की तरह इस बार भी ये अटकलें थी कि ये धोनी का आखिरी सीजन होगा, लेकिन धोनी ने कुछ भी साफ नहीं किया। चेन्नई का सफर खत्म हो गया है और उसके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी के अगले सीजन में खेलने को लेकर बयान दिया है।

    चेन्नई को बीती रात गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसी के साथ उसका आईपीएल-2026 का सफर खत्म हो गया है। जाते-जाते गायकवाड़ ने ऐसा बयान दिया है जिसने सनसनी फैला दी है।

    गायकवाड़ ने दिया बयान

    गुजरात के खिलाफ मैच के बाद गायकवाड़ से जब धोनी के अगले सीजन में खेलने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस बारे में सिर्फ धोनी ही जानते हैं। चेन्नई के कप्तान ने कहा, "आपको और मुझे अगले साल ही इस बारे में पता चलेगा। उनका न होना काफी नुकसानदायक रहा। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो दूसरी टीम में डर पैदा करते हैं। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो सिर्फ क्रीज पर रहकर ही मैच का रुख बदल सकते हैं।"

    उन्होंने कहा, "मुझे अगले सीजन के बारे में नहीं पता, लेकिन मैं उन लोगों के लिए खुश हूं जो इस सीजन टीम के साथ रहे और उनके अनुभव से कुछ सीखा।"

    क्या फैसले लेंगे धोनी?

    धोनी की तरफ से इस मामले में किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है। हालांकि, ये माना जा रहा है कि ये धोनी का आखिरी सीजन था और अगले सीजन वह टीम के साथ मेंटर या कोच की भूमिका में दिखाई दे सकते हैं। इसका कारण धोनी का लगातार चोटिल रहना है। वह घुटने की चोट से लंबे समय से परेशान हैं। उनकी सर्जरी भी हो चुकी है। इस सीजन पिंडली की चोट ने उन्हें परेशान किया। ऐसे में ये माना जा रहा है कि धोनी का ये सीजन आखिरी था।

    यह भी पढ़ें- CSK को IPL 2026 से विदाई पर लगा बड़ा झटका, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ-साथ पूरी टीम को मिली कड़ी सजा

    यह भी पढ़ें- GT vs CSK: अहम मैच में चेन्‍नई को लगा बड़ा झटका, संजू सैमसन मैदान से बाहर गए

    खबरें और भी