Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    CSK को IPL 2026 से विदाई पर लगा बड़ा झटका, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ-साथ पूरी टीम को मिली कड़ी सजा

    Updated: Fri, 22 May 2026 08:18 AM (IST)

    चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर बीसीसीआई ने भारी जुर्माना लगाया है। सिर्फ उन पर ही नहीं बल्कि गुजरात के खिलाफ मैदान पर उतरे चेन्नई के ...और पढ़ें

    ऋतुराज गायकवाड़ की कटी जेब

    ऋतुराज गायकवाड़ की कटी जेब

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल-2026 में सफर खत्म हो गया है। गुजरात टाइटंस ने चेन्नई को 89 रनों से हराकर उसके सफर अंत कर दिया है। इस हार के बाद चेन्नई को एक और झटका लगा है और ये झटका दिया है बीसीसीआई ने। बीसीसीआई ने पूरी चेन्नई की फीस में काटी है जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल हैं।

    बीसीसीआई ने गुरुवार देर रात बयान जारी कर बताया कि चेन्नई के कप्तान और पूरी टीम पर धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया है। ये इस सीजन दूसरी बार है जब चेन्नई ने तय समय से ज्यादा में ओवर खत्म किए और इसी कारण अब गायकवाड़ पर मोटा जुर्माना लगा है।

    कप्तान के साथ टीम पर भी जुर्माना

    आईपीएल द्वारा जारी बयान के मुताबिक, चेन्नई के कप्तान पर 24 लाख रुपये का जु्र्माना लगाया है। बयान में लिखा है, "चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर उनकी टीम द्वारा गुजरात टाइटंस के खिलाफ धीमी ओवर गति दर्ज करने पर जुर्माना लगाया गया है।"

    बयान में आगे लिखा है, "इस सीजन टीम ने दूसरी बार आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 का उल्लंघन किया है जिसमें धीमी ओवर गति शामिल है। इसी कारण गायकवाड़ पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। प्लेइंग-11 के बाकी सदस्यों जिसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल है, उन पर छह लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जो भी कम होगा, उसका जुर्माना लगाया है।"

    खबरें और भी

    चेन्नई का खराब प्रदर्शन

    जहां तक मैच की बात है तो गुजरात की टीम चेन्नई पर पूरी तरह से हावी रही। बल्लेबाजी में साई सुदर्शन (84), शुभमन गिल (64) और जोस बटलर (नाबाद 57) की तिकड़ी के बाद गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज (3/26), कगिसो रबाडा (3/32) और राशिद खान (3/18) की तिकड़ी ने चेन्नई पर ऐसा कहर बरपाया कि उसे आइपीएल इतिहास में अपनी सबसे बड़ी हार मिली।

    अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 229 रन बनाए। इसके जवाब में पांच बार की चैंपियन टीम 13.4 ओवर में 140 रन पर ऑल आउट हो गई और गुजरात ने 89 रन के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की। इस हार के साथ ही सीएसके की प्लेआफ में पहुंचने की उम्मीदें भी धूमिल हो गईं। इससे पहले, चेन्नई की रन अंतर से सबसे बड़ी हार 2013 में मिली थी, तब उसे मुंबई इंडियंस ने 60 रन से हराया था।

    यह भी पढ़ें- GT vs CSK: अहम मैच में चेन्‍नई को लगा बड़ा झटका, संजू सैमसन मैदान से बाहर गए

    यह भी पढ़ें- CSK ने की बड़ी गलती, 30 करोड़ का उठाना पड़ा नुकसान! पूर्व प्‍लेयर ने किया पर्दाफाश