विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'लोग शाई होप को बहुत कम आंकते हैं', 250 रन चेज करने वाले कप्तान के समर्थन में उतरे रोस्टन चेज

Published: Sat, 10 Oct 2026 06:38 PM (IST)

रोस्टन चेज का मानना है कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उनके कप्तान शाई होप को कम करके आंका जाता है।

शाई होप

शाई होप

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, रांची। वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोस्टन चेज का मानना है कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उनके कप्तान शाई होप को कम करके आंका जाता है। होप ने वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपनी पिछली चार पारियों में तीन शतक बनाकर आइपीएल की दिसंबर में होने वाली मिनी नीलामी के लिए अपना दावा मजबूत कर दिया है।

होप ने शुक्रवार को रांची में दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नाबाद 102 रन बनाए थे, जिससे वेस्टइंडीज 250 रन का लक्ष्य हासिल करने में सफल रहा। चेज ने वेस्टइंडीज की जीत के बाद प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि मुझे लगता है कि लोग शाई होप को बहुत कम करके आंकते हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि वह एक ऐसा खिलाड़ी है, जो पूरी तरह से अपना ध्यान अपने काम पर केंद्रित कर सकता है। मुझे लगता है कि यही उसकी खास खूबी है, क्योंकि जब सब कुछ गलत होता दिख रहा होता है, तब भी वह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता है और टीम के लिए खेलता है। मुझे लगता है कि यही उसकी पहचान है।

चेज ने कहा कि वह महान खिलाड़ी है। लंबी अवधि के प्रारूप में भले ही उसका रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं है, लेकिन जहां तक टी-20 क्रिकेट की बात है तो मुझे लगता है कि लोग उसके आंकड़ों और रिकार्ड को कम करके आंकते हैं।

उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि वह 50 ओवर की क्रिकेट में कितना अच्छा प्रदर्शन करता है, लेकिन इसके बावजूद लोग कभी-कभी उसे उतना श्रेय नहीं देते जितना उसे मिलना चाहिए। वह एक पेशेवर क्रिकेटर है और जब भी वह अच्छा प्रदर्शन करता है तो मुझे अच्छा लगता है।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: संजू सैमसन की तूफानी पारी गई बेकार, शाई होप के शतक से वेस्टइंडीज ने जीता हाई-स्कोरिंग मैच

यह भी पढ़ें- IND vs WI: वेस्टइंडीज ने कोहराम मचा तितर-बितर कर दी रिकॉर्डबुक, टीम इंडिया की घर में हुई गजब बेइज्जती