विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: वेस्टइंडीज ने कोहराम मचा तितर-बितर कर दी रिकॉर्डबुक, टीम इंडिया की घर में हुई गजब बेइज्जती

Published: Sat, 10 Oct 2026 09:22 AM (IST)

रांची में खेले गए दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 250 रनों का विशाल लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज़ कर ...और पढ़ें

वेस्टइंडीज ने हासिल की रिकॉर्ड जीत

वेस्टइंडीज ने हासिल की रिकॉर्ड जीत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप विजेता और मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम ने शायद ही कभी सोचा होगा कि 250 रन बनाने के बाद भी उसे अपने घर में मात खानी पड़ेगी, लेकिन कहते हैं ना कि क्रिकेट की दुनिया में एक ही चीज निश्चित है और वो है अनिश्चितता। शुक्रवार को रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम (जेएससीए) में खेले गए दूसरे टी20 मैच में यही हुआ है। वेस्टइंडीज ने वो करिश्मा कर दिखाया जिसने रिकॉर्ड बुक को हिला दिया।

भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और बोर्ड पर टांगे 20 ओवरों में पांच विकेट पर 249 रन। टी20 में इससे पहले सिर्फ एक ही बार इससे ज्यादा टारगेट चेज हुआ था। ऐसे में लगा कि वेस्टइंडीज मैच हार जाएगी क्योंकि भारत के खिलाफ भारत में इस तरह का रन चेज करना करिश्मे से कम नहीं है और वेस्टइंडीज ने सारी उम्मीदों के विपरीत हवा चलाते हुए यह टारगेट हासिल कर लिया। उसने 18.3 ओवरों में चार विकेट खोकर 252 रन बना लिए।

इन खिलाड़ियों ने मचाया तूफान

भारत की तरफ से जहां संजू सैमसन के बल्ले ने आग उगली तो वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान शाई होप ने शतक जमाया। संजू ने 41 गेंदों पर नौ चौके और चार छक्कों की मदद से 82 रनों की पारी खेली। उनके अलावा ईशान किशन ने 22 गेंदों पर 43 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 18 गेंदों पर 40 रन बनाए। तिलक वर्मा 18 गेंदों पर 44 रन बनाकर नाबाद रहे। विंडीज की तरफ से होप ने 45 गेंदों पर छह चौके और नौ छक्कों की मदद से 102 रन बनाए। शेरफाने रदरफोर्ड ने उनका साथ दिया और आखिरी ओवरों में 37 गेंदों पर सात चौके और सात छक्कों की मदद से 84 रनों की पारी खेली।

बना दिए रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज ने नौ गेंद पहले यह टारगेट हासिल कर लिया। इसी के साथ उसने कई रिकॉर्ड बना दिए। यह टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही सेंचुरियन में 259 रन चेज किए थे। वहीं, यह टी20 में सातवां सबसे सफल रन चेज है जिसमें से तीन तो इसी साल आए हैं।

इस मैच में कुल 501 रन बने। टी20 में यह सिर्फ दूसरी बार है जब किसी एक मैच में 500 से ज्यादा रन बने। इस मामले में भी पहले नंबर पर साल 2023 में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का सेंचुरियन में खेला गया मैच है। देखा जाए तो भारत एक टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा रन बनने वाले मामले में टॉप-5 में से चार में शामिल है जिसमें से तीन इसी साल के मैच हैं।

वेस्टइंडीज ने टी20 इंटरनेशनल में चौथी बार 250 से ज्यादा स्कोर बनाया है। वह इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 250 प्लस स्कोर करने के मामले में इंग्लैंड के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर है। इस मामले में पहले नंबर पर भारत का कब्जा है जिसने सात बार 250 या उससे ज्यादा का स्कोर किया।

इस मैच में कुल 79 बाउंड्रीज लगीं जिसमें से 46 चौके और 33 छक्के शामिल हैं। टी20 इंटरनेशनल में एक मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री के मामले में यह मैच तीसरे नंबर पर है। इस मैच में कुल 382 रन बाउंड्रीज से ही आए और टी20 इंटरनेशनल के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बाउंड्रीज से आने के मामले में भी यह मैच तीसरे नंबर पर है।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: संजू सैमसन की तूफानी पारी गई बेकार, शाई होप के शतक से वेस्टइंडीज ने जीता हाई-स्कोरिंग मैच

यह भी पढ़ें- IND vs WI: एमएस धोनी के घर में संजू सैमसन की तबाही, 'विराट रिकॉर्ड' की बराबरी कर डाली