विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'इंजमाम या जावेद मियांदाद को नहीं भेज रहे', इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को बाहर करने के बाद PCB पर भड़के मोहम्मद यूसुफ

Published: Wed, 02 Sep 2026 08:03 PM (IST)

मोहम्मद यूसुफ ने इंग्लैंड दौरे से 7 खिलाड़ियों को वापस भेजने के पीसीबी के फैसले की कड़ी आलोचना की है। ...और पढ़ें

मोहम्मद यूसुफ

मोहम्मद यूसुफ

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने क्रिकेट बोर्ड की तीखी आलोचना की है। उनका कहना है कि पीसीबी ने इंजमाम उल हक, जावेद मियांदाद और जहीर अब्बास जैसे दिग्गजों को क्यों नहीं भेजा है। उनकी ये प्रतिक्रिया ऐसे समय में सामने आई है, जब पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले टीम के 7 खिलाड़ियों को वापस घर भेज दिया।

गौरतलब है कि लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के हाथों पाकिस्तान को 194 रनों से बुरी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद पीसीबी ने 9 सितंबर से शुरू होने वाले तीसरे मैच से पहले स्क्वाड में बदलाव किया और सात खिलाड़ियों को बाहर कर दिया। सैम अयूब और मोहम्मद इमरान जूनियर जैसे युवा प्लेयर्स को इंग्लैंड भेजा गया। इससे यूसुफ काफी नाराज दिखे।

मोहम्मद यूसुफ ने जमकर लगाई लताड़

पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज ने एक्स पर पोस्ट के जरिए पीसीबी पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, "ये फैसला सिर्फ प्रदर्शन से संबंधित नहीं लगता है। 1992 में विश्व कप जीतने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में इस तरह का उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। इसने स्थिरता को कमजोर किया है और खेल से ध्यान भटकाया है। सफलता ही सबसे कारगर उपाय है।"

उन्होंने आगे लिखा, "खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को वापस बुलाने का हालिया फैसला सिर्फ प्रदर्शन से संबंधित नहीं लगता है। रिप्लेसमेंट के तौर पर हम आखिर जहीर अब्बास, जावेद मियांदाद, इंजमाम उल हक या फिर सईद अनवर जैसे दिग्गजों को नहीं भेज रहे हैं। ये कदम मतभेदों और विवादों के पुराने चक्र को दर्शाता है, जिसने लंबे समय से पाकिस्तान क्रिकेट को परेशान किया है। 1992 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस तरह की स्थिति से हमें बार-बार सामना करना पड़ा है।"

पाकिस्तान क्रिकेट में निरंतरता की कमी

पाकिस्तान क्रिकेट में निरंतरता की कमी देखने को मिलती है। 2021 के बाद से पाकिस्तान ने 11 हेड कोच बदले हैं। इस दौरान कप्तानों को भी बदला गया है। बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा और शाहीन अफरीदी के बीच कई बार कप्तानी का बदलाव हुआ है। अब इंग्लैंड के खिलाफ बीच सीरीज में सात खिलाड़ियों और दो कोच को बदलने के बाद स्थिति और भी बदतर हो गई है।

यह भी पढ़ें- ICC Test Rankings: देवदत्‍त पडिक्‍कल ने लगाई लंबी छलांग, गिल और बुमराह ने झेला नुकसान

यह भी पढ़ें- 5 साल में 11 हेड कोच, पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद करने में PCB ने नहीं छोड़ी कोई कसर