Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PBKS vs MI: 'मैं हालात को...', लगातार पांचवीं हार के बाद बेबस नजर आए श्रेयस अय्यर, बयां किया दर्द

    Updated: Fri, 15 May 2026 10:30 AM (IST)

    पंजाब किंग्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है जो उसकी इस सीजन की पांचवीं हार है। इस हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का दर्द बाहर आया ...और पढ़ें

    पंजाब किंग्स को मिली एक और हार

    पंजाब किंग्स को मिली एक और हार

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल-2026 में एक समय सबसे मजबूत टीम नजर आ रही पंजाब किंग्स की हालत खराब है। उसे गुरुवार को मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा जो उसकी इस सीजन की लगातार पांचवीं हार है। इस हार के बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर टूट से गए हैं।

    पंजाब एक समय प्लेऑफ में जाने के बेहद करीब थी, लेकिन लगातार पांच हार ने उसकी संभावनाओं को करारा झटका दिया है। उसके 12 मैचों में छह जीत और पांच हार के बाद 13 अंक हैं। वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। उसे बाकी टीमों से भी टक्कर मिल रही है। पंजाब को प्लेऑफ में जाने के लिए अपने बाकी बचे दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी।

    हार पचाना मुश्किल

    मैच के बाद अय्यर ने कहा कि उनके लिए ये हार का घूंट पीना काफी मुश्किल है। उन्होंने कहा, "ये हार पचाना काफी मुश्किल है। मैं स्थिति को दोष नहीं देना चाहता। ये क्रिकेट का शानदार मैच रहा। तिलक वर्मा ने शानदार पारी खेली और फील्ड का अच्छे से इस्तेमाल किया। इसलिए उनको श्रेय जाता है।"

    उन्होंने अजमतुल्लाह ओमरजई की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी बदौलत टीम ने 200 का आंकड़ा पार किया। अय्यर ने कहा, "एक समय हम 170-180 की तरफ देख रहे थे, लेकिन ओमरजई ने काफी कुछ बदल दिया। टीम को 200 के पार पहुंचाना शानदार था।

    खबरें और भी

    अगले दो मैचों के लिए तैयार

    पंजाब के लिए रास्ते बंद नहीं हुए हैं। इस टीम को अपने बाकी बचे दो मैच जीतने होंगे तभी ये टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती है। इस टीम में ऐसा करने की काबिलियत भी है और इसलिए अय्यर आने वाले मैचों को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से अगले मैचों के लिए उत्साहित हैं। दोपहर का मैच है और हमें दोनों मैचों में जीत की जरूरत है। इन दोनों मैचों का बेसब्री से इंतजार है।"

    यह भी पढ़ें- IPL 2026 में लगातार दो डक के बाद बेचैन हो गए थे विराट कोहली, शतक लगाने के बाद किया खुलासा

    यह भी पढ़ें- अर्शदीप सिंह की शर्मनाक हरकत, तिलक वर्मा पर कमेंट कर बुरी तरह फंसे तेज गेंदबाज! फैंस ने लगाई जमकर फटकार