Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IPL 2026 में लगातार दो डक के बाद बेचैन हो गए थे विराट कोहली, शतक लगाने के बाद किया खुलासा

    Updated: Fri, 15 May 2026 12:05 AM (GMT+05:30)

    आईपीएल 2026 में लगातार दो डक के बाद विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शतक जड़कर शानदार वापसी की, जिसके बाद उन्होंने प्रदर्शन के दबाव और बेच ...और पढ़ें

    विराट कोहली

    विराट कोहली

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, रायपुर। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने कहा कि प्रदर्शन के दबाव को लेकर बैचेनी उन्हें भी होती है और आईपीएल में पिछले दो मैचों में शून्य पर आउट होने से वह नर्वस हो गए थे। कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के विरुद्ध रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 60 गेंद में नाबाद 105 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की।

    आरसीबी छह विकेट से जीत दर्ज करके आईपीएल की अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। कोहली ने आईपीएल में नौवां शतक जड़ा और महेंद्र सिंह धोनी तथा रोहित शर्मा (279) को पछाड़कर लीग में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए।

    रन नहीं बनने से मैं बेचैन हो जाता हूं: विराट कोहली

    प्लेयर ऑफ द मैच कोहली ने कहा कि मुझे पता था कि मैं अच्छा खेल सकता हूं और रन बना सकता हूं। ऐसे में जब आप रन नहीं बना सके और टीम के लिए योगदान नहीं दे सके तो बेचैनी होती है। मेरा हमेशा से लक्ष्य टीम के लिए योगदान देने का रहा है। मैं लगातार बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करता हूं ताकि अपना सर्वश्रेष्ठ टीम को देकर छाप छोड़ सकूं। कोहली ने स्वीकार किया कि पिछले दो मैचों में खाता नहीं खोल पाने से वह नर्वस थे लेकिन यह भी कहा कि नाकामी खिलाड़ी के विकास में भूमिका निभाती है।

    उन्होंने कहा कि शतक जमाने के बाद जश्न बड़ा नहीं था क्योंकि हमें अंकों की अहमियत पता है। हम सभी टीम के लिए खेलने का प्रयास करते हैं। इसलिए कहते हैं कि दबाव अच्छा रहता है क्योंकि इससे आपको अपना खेल निखारने में मदद मिलती है।

    खबरें और भी

    कोहली ने शतक के साथ आलोचकों को जवाब दे दिया है: गावस्कर

    भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि इस चैंपियन बल्लेबाज ने साबित कर दिया है कि पुरानी पीढ़ी अभी भी सर्वश्रेष्ठ है। गावस्कर ने स्टार स्पोटर्स पर अमूल क्रिकेट लाइव में कहा कि कोहली ने केकेआर के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन किया। लक्ष्य का पीछा करने में उसका कोई सानी नहीं है।

    उन्होंने कहा कि हर कोई बात कर रहा है कि यह सत्र अगली पीढ़ी का है लेकिन कोहली ने दिखा दिया कि वह अभी भी है। उसने आलोचकों को शतक से जवाब दिया और आरेंज कैप की दौड़ में तीसरे नंबर पर पहुंच गया। उसने साबित कर दिया कि पुरानी पीढी अभी भी सर्वश्रेष्ठ है।

    कोहली का कैच टपकाने से कैसे जीतेंगे: नायर

    कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच अभिषेक नायर ने स्वीकार किया कि पारी की शुरुआत में विराट कोहली का कैच टपकाना उनकी टीम पर भारी पड़ा। कोहली को कार्तिक त्यागी की गेंद पर रोवमैन पॉवेल ने जीवनदान दिया जब उनका स्कोर 21 रन था। कोहली ने 60 गेंद में नाबाद 105 रन बनाए। नायर ने कहा कि जब लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का कैच आप छोड़ देते हैं तो राह बहुत मुश्किल हो जाती है। नायर ने कहा कि केकेआर ने अच्छे रन बनाए थे लेकिन छोटी छोटी गलतियों के कारण मैच उनके हाथ से निकल गया। उन्होंने कहा कि जैसा कि मैने पहले कहा कि स्कोर अच्छा था। लेकिन कई चीजें बेहतर हो सकती थी। विराट का कैच काफी कठिन था।

    यह भी पढ़ें- अर्शदीप सिंह की शर्मनाक हरकत, तिलक वर्मा पर कमेंट कर बुरी तरह फंसे तेज गेंदबाज! फैंस ने लगाई जमकर फटकार

    यह भी पढ़ें- 104 चौके और 26 छक्के, IPL 2026 के बीच इस मैच में मचा हाहाकार; टीम ने 50 ओवर में 822 रन ठोक दिए