विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मैं मैनचेस्टर सिटी का फैन हूं', न्यूजीलैंड के स्टार क्रिकेटर रचिन रवींद्र ने बताया क्यों पसंद है यह क्लब

Published: Thu, 27 Aug 2026 08:39 PM (GMT+05:30)

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने बताया कि प्रीमियर लीग में वह किस टीम को सपोर्ट करते हैं। उन्‍होंने इसके पीछे के कारण भी गिनाए।

रचिन रवींद्र

रचिन रवींद्र

HighLights

  1. रचिन ने भारत के खिलाफ किया था टेस्‍ट डेब्‍यू

  2. 24 टेस्‍ट की 44 पारियों में बनाए 1865 रन 

  3. टेस्‍ट क्रिकेट में 11 विकेट भी चटका चुके हैं

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने बताया कि प्रीमियर लीग में वह किस टीम को सपोर्ट करते हैं। उन्‍होंने इसके पीछे के कारण भी गिनाए। JioStar से बात करते हुए उन्‍होंने कहा, "मैं मैनचेस्टर सिटी का फैन हूं। मैं काफी समय से उन्हें फॉलो कर रहा हूं। मुझे उनका खेलने का तरीका और फटबॉल का स्टाइल पसंद है। उन्हें खेलते हुए देखना हमेशा रोमांचक होता है, और मुझे यह देखना अच्छा लगता है कि वे गेम को कैसे कंट्रोल करते हैं।"

स्टेडियम में लाइव मैच देखने के अपने अनुभव के बारे में उन्‍होंने कहा, "मेरे फुटबॉल के दो शानदार अनुभव रहे हैं। उनमें से एक ने मुझे मैनचेस्टर सिटी का फैन बना दिया। उन्होंने पिछले सीजन के पहले प्रीमियर लीग मैच में टोटेनहम के खिलाफ मुझे एतिहाद (स्टेडियम) में बुलाया था। हम जीते तो नहीं, लेकिन फिर भी वह दिन बहुत अच्छा था। हाल ही में मैं डलास में स्पेन और पुर्तगाल के बीच राउंड ऑफ 16 का मैच देखने गया था। वह मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे दिनों में से एक था। हो सकता है कि वह रोनाल्डो का आखिरी इंटरनेशनल मैच रहा हो, जो थोड़ा दुखद था, लेकिन वहां मौजूद होना खास था।"

उस क्रिकेटर के बारे में जो फुटबॉल बहुत अच्छा खेलते हैं, रचिन ने कहा, "मैं क्रिस वोक्स का नाम लूंगा। वह एक बहुत अच्छे सेंटर-बैक साबित हो सकते हैं। वह बॉल के साथ अच्छे हैं, दबाव में भी सहज रहते हैं और खेल को अच्छी तरह समझते हैं। मुझे लगता है कि उनमें यह भूमिका निभाने का हुनर है।"

रचिन रवींद्र ने अपने करियर में अब तक 24 टेस्‍ट, 39 वनडे और 52 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टेस्‍ट की 44 पारियों में उन्‍होंने 1865 रन बनाए हैं और 11 विकेट लिए हैं। उन्‍होंने भारत के खिलाफ टेस्‍ट डेब्‍यू किया था। एकदिवसीय क्रिकेट में इस ऑलराउंडर के नाम 1424 रन और 21 विकेट हैं। वहीं टी20I में रचिन ने 759 रन जड़ने के साथ ही 26 शिकार किए हैं।

यह भी पढ़ें- ENG vs NZ 3rd Test Day-3: कीवियों के जाल में फंसा इंग्लैंड, अंग्रेजों के खिलाफ ड्राइविंग सीट पर न्यूजीलैंड

यह भी पढ़ें- ENG vs NZ 2nd Test Day-3: हेनरी निकोल्स के शतक के दम पर ओवल टेस्ट में ड्राइविंग सीट पर न्यूजीलैंड, इंग्लैंड के हौसले हुए पस्त!