अजिंक्य रहाणे ने किया संन्यास का एलान तो सबसे पहले आया इस दिग्गज का फोन, कोहली और रोहित ने भी की बात
अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। इसके बाद उनके पास कई लोगों के फोन आए। रहाणे ने बताया कि सबसे पहले उनके पा ...और पढ़ें
-1786437484896_m.webp)
अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे रहाणे का जाना भारतीय क्रिकेट के एक युग का अंत है। रहाणे ने बताया है कि जब उन्होंने अपने जीवन के सबसे कठिन फैसलों में से एक का एलान किया तो सबसे पहले उनके पास किसका फोन आया?
रहाणे लंबे समय तक भारत के लिए क्रिकेट खेले। टेस्ट क्रिकेट में वह टीम के बल्लेबाजी ऑर्डर की जान होते थे। विदेशी जमीन पर खासकर उनका बल्ला चलता था। जरूरत पड़ने पर उन्होंने टीम की कप्तानी भी की और ऐतिहासिक जीतें भी दिलाईं।
सचिन तेंदुलकर का आया फोन
संन्यास के बाद इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए रहाणे ने बताया कि जब उन्होंने अपना फैसला दुनिया के सामने रखा तो सबसे पहले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का फोन आया। रहाणे ने कहा कि सचिन इस फैसले से काफी निराश हुए थे क्योंकि उनको लगता था कि वह भारत के लिए और ज्यादा मैच खेलेंगे।
रहाणे ने कहा, "मुझे पहला फोन सचिन पाजी का आया था। वह कह रहे थे कि मुझे लंबा खेलना चाहिए। मैंने उनसे कहा कि अपना करियर लंबा खींचना नहीं चाहता क्योंकि मैं बिना किसी पछतावे के रिटायर हो रहा हूं। इरफान पठान ने भी कॉल किया। पुजारा, विराट, रोहित ने भी मैसेज किए। मैंने हर किसी से एक ही बात कही। मैं खुश हूं क्योंकि मैंने अपना सब कुछ दिया।"
खबरें और भी
'मैं बहुत रोया'
रहाणे ने कहा कि रिटायरमेंट के एलान का वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद वह बहुत रोए। उन्होंने कहा, "वीडियो रिकॉर्ड करने के बाद मैं बहुत रोया। अपने परिवार से रिटायरमेंट के बारे में बात करते हुए मैं काफी भावुक हो गया था, लेकिन मुझे नहीं पता था कि रिकॉर्डिंग मुझ पर इतना असर करेगी। ये सच्चाई काफी चुभती है कि मैं अब वो नहीं करूंगा जिसे मैं सालों से प्यार करता आ रहा था। ये बात पूरी रिकॉर्डिंग के दौरान मेरे साथ रही।"