रोहित शर्मा के समर्थन में उतरा मुंबई का दिग्गज, वर्ल्ड कप-2027 को लेकर अजीत अगरकर को दी खास सलाह
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा को लेकर ये बहस हो रही है कि वह अगले साल वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं। इस बीच मुंबई के दिग्गज न ...और पढ़ें
-1786250878416_m.webp)
रोहित शर्मा के भविष्य पर हो रही है चर्चा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बीते तकरीबन एक साल में भारतीय क्रिकेट में ये चर्चा काफी हो रही है कि रोहित शर्मा अगले साल वनडे वर्ल्ड कप-2027 में खेलेंगे या नहीं। इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई सीरीज में ये बात उठी थी कि उनका रिटायरमेंट पक्का है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। उनको लेकर उठ रही तमाम उटकलों के बीच अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि सेलेक्शन कमेटी को रोहित को लेकर साफ फैसला करना चाहिए।
रहाणे ने हाल ही में संन्यास का एलान किया है। वह भारत के बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। रोहित के साथ वह मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेले हैं और यहीं से मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर भी आते हैं। रहाणे ने कहा है कि रोहित के अनुभव की टीम को वर्ल्ड कप में जरूरत पड़ेगी और इसलिए उन्हें सेलेक्ट किया जाना चाहिए।
रोहित आएंगे काम
रहाणे ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा है कि मैनेजमेंट को रोहित शर्मा को बता देना चाहिए कि वह वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं। रहाणे ने कहा, "मुझे लगता है कि रोहित शर्मा को ये बताना जरूरी है कि वह 2027 में होने वाले वर्ल्ड कप में खेलेंगे। अगर आप इतने सालों में उनका योगदान देंखेंगे तो ये शानदार रहा है। ये चर्चा होना ही नहीं चाहिए कि वह खेल रहे हैं या नहीं। एक बार आप कह दें कि रोहित आप खेलेंगे। आप सीरीज दर सीरीज फैसला नहीं कर सकते क्योंकि वह बड़े खिलाड़ी हैं।"
जब से गौतम गंभीर टीम इंडिया के कोच बने हैं ऐसी खबरें आती रही हैं कि वह रोहित को वनडे वर्ल्ड कप की टीम में नहीं देखते हैं। ऐसे में जब भी कोई वनडे सीरीज होती है तो इस बात की चर्चा होती है कि ये सीरीज रोहित के लिए काफी अहम है और इसी पर उनका वर्ल्ड कप में खेलना टिका है।
खबरें और भी
अनुभव का करना चाहिए इस्तेमाल
रहाणे ने कहा है कि रोहित के पास जो अनुभव है उसका इस्तेमाल भारत को वनडे वर्ल्ड कप में करना चाहिए। उन्होंने कहा, "क्रिकेट लय का खेल है। मायने नहीं रखता कि आप कितने मैच खेले हैं, युवा हैं या अनुभवी है, आपके पास लय होनी चाहिए। अगर आपका दिमाग फ्री नहीं रहेगा तो आप खेल नहीं पाएंगे। रोहित की योग्यता के बारे में बात है तो इसके बारे में बात करने तक की जरूरत नहीं है। इस तरह का अनुभव टीम के लिए जरूरी होता है। इसलिए ये बहस नहीं होनी चाहिए। अगर उनको खेलना है 2027 वर्ल्ड कप तो उनको खेलना है।"