Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हमें खुशी है कि आप स्वस्थ होकर अपने घर जा रहे', मृत आरक्षक के मोबाइल पर 42 दिनों बाद आया स्वस्थ होने का संदेश

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 04:03 AM (IST)

    छत्तीसगढ़ में एक मृत आरक्षक देवनारायण राम को निधन के 42 दिन बाद आयुष्मान सारथी से स्वस्थ होने का संदेश मिला, जिससे उनकी पत्नी स्तब्ध हैं। ...और पढ़ें

    मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर।

    मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर।

    HighLights

    1. मृत आरक्षक को 42 दिन बाद मिला स्वस्थ होने का संदेश।

    2. आयुष्मान सारथी द्वारा भेजे गए संदेश पर उठे सवाल।

    3. पत्नी ने घटना की गहन जांच की मांग की।

    डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ में उपचार के दौरान मृत हुए एक आरक्षक के मोबाइल पर 42 दिनों के बाद उनके स्वस्थ होने का संदेश आया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आए इस संदेश में लिखा है- प्रिय देवनारायण राम जी, हमें खुशी है कि आप स्वस्थ होकर अपने घर जा रहे हैं। संदेश पाकर हतप्रभ हुए मृतक की पत्नी ने जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

    जशपुर जिले में स्टाफ नर्स के पद पर पदस्थ सीमा कुजुर ने बताया कि उनके पति देवनारायण राम पुलिस विभाग में आरक्षक थे। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें 26 जून को मेडिकल कॉलेज अस्पताल, अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था।

    उपचार के दौरान 30 जून को उनका निधन हो गया। उनका आधिकारिक मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी हो चुका है। 11 अगस्त को उनके मोबाइल पर आयुष्मान सारथी के नाम से उक्त संदेश आया।

    सीमा ने कहा कि परिवार के सदस्य को खोने के बाद ऐसा संदेश मिलना अत्यंत पीड़ादायक है। वर्जन आयुष्मान सारथी से संदेश आटो जनरेट होते हैं। केस क्लोज होने पर संदेश स्वतः भेजा जाता है। इस मामले में कहां चूक हुई, इसकी जांच कराई जाएगी।