Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिलासपुर के श्मशान में चीफ जस्टिस की तस्वीर मिलने से मचा हड़कंप, तंत्र क्रिया का वीडियो वायरल

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:27 PM (IST)

    बिलासपुर के देवरी गांव के श्मशान घाट पर तंत्र-मंत्र करते एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, जहां छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की तस्वीरें मिलीं। आरोपी ...और पढ़ें

    बिलासपुर के श्मशान में खौफनाक साजिश का खुलासा।

    बिलासपुर के श्मशान में खौफनाक साजिश का खुलासा।

    HighLights

    1. बिलासपुर श्मशान घाट पर तंत्र-मंत्र करते युवक पकड़ा गया।

    2. चीफ जस्टिस और अन्य की तस्वीरें मिलीं, मरी मछलियां भी थीं।

    3. आरोपी ने रिश्तेदार की जमानत के लिए काला जादू किया।

    डिजिटल डेस्क, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र स्थित ग्राम देवरी का श्मशान घाट 7 अगस्त की रात किसी हॉरर फिल्म का सेट बन गया था। रात के वक्त श्मशान की खामोश जमीन पर कुछ लोग ऐसा काला साया बनकर घूम रहे थे, जिसे देख किसी की भी रूह कांप जाए।

    पूरे मामले को ऐसे समझा जा सकता है कि 7 अगस्त की रात जब ग्राम देवरी के श्मशान घाट के पास कुछ संदिग्ध गतिविधियां हुईं, तो ग्रामीणों के कान खड़े हो गए। जैसे ही लोगों ने वहां जाकर टॉर्च की रोशनी डाली, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए एक युवक को दबोच लिया, जबकि उसके बाकी साथी रात के अंधेरे में गायब हो गए।

    शमशान घाट के अंदर चौंकाने वाला खुलासा

    गौर करने वाली बात यह है कि जब ग्रामीणों ने श्मशान घाट के अंदर जाकर देखा, तो वहां का मंजर बेहद डरावना और चौंकाने वाला था। श्मशान घाट की मिट्टी पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और दो अन्य लोगों की तस्वीरें रखी हुई थीं। इतना ही नहीं तस्वीरों के पास ही मरी हुई मछलियां और तंत्र-साधना से जुड़ा अजीबोगरीब सामान बिखरा पड़ा था।

    डरावने दृश्य के बाद आक्रोशित हुए लोग

    इस डरावने दृश्य को देखकर वहां मौजूद हर शख्स का खून खौल उठा। ग्रामीणों ने तुरंत पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान राजकिशोर नगर निवासी ऋषिकेश कुमार के रूप में की है।

    खबरें और भी

    ...तो इसलिए किया जा रहा था काला जादू

    मामले में जब पुलिस ने आरोपी ऋषिकेश से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने जो राज उगले, वे और भी ज्यादा हैरान करने वाले थे। आरोपी ने कबूला कि उसका रिश्तेदार प्रियांशु बोले एक चाकूबाजी के गंभीर मामले में जेल की सलाखों के पीछे सड़ रहा है। उस मुजरिम को जमानत दिलाने और कोर्ट से रिहा करवाने के लिए परिवार ने कानून का नहीं, बल्कि काले जादू और तंत्र-मंत्र का रास्ता चुना।

    ऐसे तांत्रिक तक पहुंचा आरोपी

    ऋषिकेश ने बताया कि उसने सोशल मीडिया के जरिए एक खतरनाक तांत्रिक से संपर्क किया था। उसी तांत्रिक के बताए गए तरीकों और अंधविश्वास के जाल में फंसकर वह रात के वक्त श्मशान घाट में यह खौफनाक तंत्र क्रिया करने पहुंचा था। तांत्रिक ने जो काला जादू बताया, उसमें चीफ जस्टिस और अन्य लोगों की तस्वीरों का इस्तेमाल कर उन्हें वश में करने या नुकसान पहुँचाने की साजिश रची गई थी।

    गांव में दहशत और पुराना काला साया

    बता दें कि इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों का कहना है कि देवरी गांव में इस तरह की काली करतूतें पहले भी हो चुकी हैं। कुछ महीने पहले भी किसी ने एक ग्रामीण के आंगन में मरी हुई मुर्गी और नींबू फेंककर तंत्र-मंत्र किया था। अब सीधे देश के जिम्मेदार न्यायिक अधिकारियों की तस्वीरें श्मशान में मिलना एक बहुत बड़ी और गहरी साजिश की ओर इशारा करता है।

    डरावना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

    दूसरी ओर घटना का एक डरावना वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण पकड़े गए युवक से पूछताछ करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल, सीपत पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उस शातिर तांत्रिक तथा फरार साथियों की तलाश में जुट गई है। श्मशान घाट की इस खौफनाक साजिश के पीछे और कौन-कौन चेहरे छिपे हैं, इसका खुलासा पुलिस की आगे की जांच में ही हो पाएगा।