Vodafone Idea ने रिजल्ट में किया कमाल! पहली बार बिड़ला कंपनी से मर्जर के बाद बढ़े ग्राहक, घाटा कम तो रेवेन्यू 6% बढ़ा
वोडाफोन आइडिया ने विलय के बाद पहली बार Q1FY27 में ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का रेवेन्यू 6% बढ़कर ₹11,689 करोड़ हुआ, शुद्ध ...और पढ़ें

वोडाफोन आइडिया ने रचा इतिहास, विलय के बाद पहली बार बढ़े ग्राहक और घटा घाटा
HighLights
विलय के बाद पहली बार ग्राहकों की संख्या में सकारात्मक वृद्धि।
राजस्व 6% बढ़कर ₹11,689 करोड़, शुद्ध घाटा काफी कम हुआ।
ARPU ₹195 पहुंचा, 5G सेवाएँ 200 से अधिक शहरों में शुरू।
नई दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) के लिए फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की पहली तिमाही (Q1FY27) ऐतिहासिक रही है। वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युलर का मर्जर 31 अगस्त, 2018 को हुआ था। मर्जर के बाद और असल में पिछले आठ सालों में यह पहली ऐसी तिमाही है जब कंपनी ने अपने सब्सक्राइबर बेस में पॉजिटिव ग्रोथ (नेट सब्सक्राइबर में बढ़ोतरी) दर्ज की है।
साल 2018 में कुमार मंगलम बिड़ला की आइडिया सेल्युलर का वोडाफोन इंडिया के साथ मर्जर हुआ था और बनी हुई नई कंपनी का नाम वोडाफोन आइडिया रखा गया था। वहीं हाल ही में कुमार मंगलम बिड़ला को 5 मई, 2026 से वोडाफोन आइडिया (Vi) का नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन फिर से नियुक्त किया गया है।
वोडाफोन आइडिया का पहली तिमाही में रेवेन्यू और मुनाफा कैसा रहा?
कंपनी के वित्तीय नतीजों के बारे में स्टॉक एक्सचेंज में जमा की गई आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, जून 2026 को खत्म हुई तिमाही में वोडाफोन आइडिया का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 6% बढ़कर ₹11,689 करोड़ हो गया। वहीं, कंपनी का नेट लॉस घटकर ₹3,754 करोड़ रह गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹6,608 करोड़ था।
ARPU में इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
कंपनी के लिए सबसे बड़ी राहत की बात उसका ARPU (प्रति यूज़र औसत रेवेन्यू) था। यह सालाना आधार पर 10.2% बढ़कर ₹195 हो गया। कंपनी का दावा है कि यह आंकड़ा इंडस्ट्री में सबसे ज़्यादा है। यह सुधार ग्राहकों के अपग्रेड और डेटा के ज़्यादा इस्तेमाल की वजह से हुआ।
खबरें और भी
5G का विस्तार और नेटवर्क में निवेश
वोडाफोन आइडिया के CEO अभिजीत किशोर ने कहा, "वित्त वर्ष 2027 हमारे लिए काम को अमली जामा पहनाने का साल है।"
कंपनी ने अब तक 200 से ज्यादा शहरों में अपनी 5G सेवाएं शुरू कर दी हैं। नेटवर्क के विस्तार के लिए, उसने एरिक्सन, नोकिया और सैमसंग जैसे पार्टनर्स को ₹9,000 करोड़ के ऑर्डर भी दे दिए हैं।
कंपनी के 4G/5G सब्सक्राइबर की संख्या बढ़कर 130.1 मिलियन हो गई है। वहीं डेटा की खपत में साल-दर-साल 27.9% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साथ ही CRISIL और ICRA ने कंपनी की रेटिंग को अपग्रेड करके 'A- (स्टेबल)' कर दिया है। कंपनी का 4G कवरेज अब 87% आबादी तक पहुंच गया है।
कंपनी ने बताया कि वह और फंड जुटाने के लिए बैंकों से बातचीत कर रही है। इसके अलावा, उसने अगले तीन सालों के लिए ₹45,000 करोड़ का कैपिटल एक्सपेंडिचर (Capex) टारगेट तय किया है। कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए, Vi ने Spotify के साथ पार्टनरशिप की है और उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में 'Vi edu+' जैसे डिजिटल लर्निंग प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किए हैं।