Vedanta Demerger: 4 साल के हाई पर एल्युमीनियम, अनिल अग्रवाल की वेदांता Aluminium की लिस्टिंग पर पड़ेगा फर्क?
अनिल अग्रवाल की वेदांता के डीमर्जर (Vedanta Demerger) के बाद जून में नई कंपनियों की लिस्टिंग संभावित है। वैश्विक एल्युमीनियम की बढ़ती कीमतें वेदांता ए ...और पढ़ें

वेदांता डीमर्जर के बाद नई कंपनियों की लिस्टिंग जून में।
HighLights
वेदांता डीमर्जर के बाद नई कंपनियों की लिस्टिंग जून में।
वैश्विक एल्युमीनियम कीमतें चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचीं।
बढ़ती कीमतें वेदांता एल्युमीनियम की लिस्टिंग को प्रभावित कर सकती हैं।
नई दिल्ली। अनिल अग्रवाल की वेदांता के डीमर्जर (Vedanta Demerger) के बाद नई कंपनियों की लिस्टिंग अगले महीने यानी जून में संभावित है। डीमर्जर के बाद वेदांता कुल 5 हिस्सों में बंट गई। एक तो वेदांता खुद। बाकी की चार हैं- वेदांता एल्युमीनियम, वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता पावर और आयरन एंड स्टील। इन चार कंपनियों की लिस्टिंग से पहले एल्युमीनियम की कीमतें अपने चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। ऐसे में अब सभी की नजरें Vedanta Aluminium की लिस्टिंग पर टिकी हुई हैं।
चीन में Aluminium उत्पादन में संभावित कटौती की चिंताओं और पश्चिम एशिया में तनाव से जुड़ी आपूर्ति में जारी बाधाओं के बीच, वैश्विक एल्युमीनियम की कीमतें लगभग चार वर्षों के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। लंदन मेटल एक्सचेंज (LME) पर एल्युमीनियम की कीमत 0.6% बढ़कर $3,672.50 प्रति मीट्रिक टन पर बंद हुई, जो मार्च 2022 के बाद इसका सबसे उच्चतम स्तर है।
भारत की सबसे बड़ी एल्युमीनियम उत्पादक कंपनी
वेदांता एल्युमीनियम भारत की सबसे बड़ी एल्युमीनियम उत्पादक कंपनी है। देश में होने वाले कुल एल्युमीनियम उत्पादन में आधे से ज्यादा हिस्सा वेदांता एल्युमीनियम का होता है। अनिल अग्रवाल की कंपनी ने वित्त वर्ष 24 में 2.37 मिलियन टन एल्युमीनियम का उत्पादन किया और भारत में अपने स्मेल्टर, एल्युमिना रिफाइनरी और कैप्टिव पावर प्लांट के जरिए एल्युमीनियम वैल्यू चेन में अपनी मौजूदगी बनाए हुए है।
कंपनी कई तरह के वैल्यू-एडेड एल्युमीनियम उत्पाद बनाती है, जिनका इस्तेमाल इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्टेशन और एनर्जी जैसे क्षेत्रों में किया जाता है। 2023 में, S&P ग्लोबल कॉर्पोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट में इसे एल्युमीनियम क्षेत्र में पहला स्थान मिला था।
Vedanta Demerger के बाद नई कंपनियों की लिस्टिंग कब?
वेदांता का डीमर्जर पूरा हो चुका है। 1 मई से डीमर्जर प्लान (Vedanta Demerger) लागू हुआ। 1 मई तक जिनके पास वेदांता के शेयर थे। उन सभी निवेशकों को वेदांता की नई कंपनियों Vedanta Aluminium, Vedanta Oil & Gas, Vedanta Power, Vedanta Iron and Steel के शेयर मिल गए हैं। ये शेयर डीमैट अकाउंट में दिख तो रहे हैं, लेकिन अभी इनकी ट्रेडिंग नहीं हो सकती है। क्योंकि अभी इन सभी की लिस्टिंग नहीं हुई है।
खबरें और भी
अप्रैल 2026 में, वेदांता रिसोर्सेज ने कहा कि अलग हुई कंपनियों के शेयर जून के मध्य तक लिस्ट होने और उनमें ट्रेडिंग शुरू होने की उम्मीद है।
वेदांता रिसोर्सेज की CEO देशनी नायडू ने कहा था- "यह डीमर्जर अब अपने अंतिम चरण में है। इससे बनने वाली कंपनियों के शेयर जून के मध्य तक लिस्ट होने और उनमें ट्रेडिंग शुरू होने की उम्मीद है।"
किस कीमत पर लिस्ट होगी अनिल अग्रवाल की Vedanta Aluminium?
वेदांता एल्युमीनियम की लिस्टिंग ₹400 प्रति शेयर से अधिक कीमत पर हो सकती है। विश्लेषकों के अनुमान के मुताबिक, बाजार में ज्यादा मांग को देखते हुए इसकी कीमत लगभग ₹477 प्रति शेयर हो सकती है। इन शेयरों में जून 2026 के मध्य तक ट्रेडिंग शुरू होने की उम्मीद है।
क्या वेदांता एल्युमीनियम की लिस्टिंग पर पड़ेगा बढ़ती कीमतों का असर?
वैश्विक स्तर पर एल्युमीनियम की कीमतों में जोरदार तेजी का फायदा अनिल अग्रवाल की वेदांता एल्युमीनियम को मिल सकता है। अगर कीमतों में तेजी ऐसी ही जारी रही तो लिस्टिंग के बाद इसके शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- HDFC Bank ने 45 करोड़ रुपये के हेरफेर के आरोपों पर दिया जवाब, कही यह बात; शेयर हुए धड़ाम!
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)