40% तक गिरे 50 साल पुरानी इन आईटी कंपनियों के शेयर, टाटा की TCS या नारायण मूर्ति की Infosys, किसमें करें निवेश?
आईटी शेयरों ने हाल के वर्षों में निराशाजनक प्रदर्शन किया है, निफ्टी आईटी इंडेक्स में भारी गिरावट आई है। मार्केट एक्सपर्ट सचिन गुप्ता के अनुसार, सेक्टर ...और पढ़ें
-1774097991916_m.webp)
आईटी शेयर साल की शुरुआत में 22 फीसदी तक गिर गए है।
नई दिल्ली। रिटर्न के लिहाज से आईटी शेयरों (IT Shares)ने साल 2025 और 2026 की शुरुआत में बहुत निराश किया है। 2025 में आईटी इंडेक्स (IT Index) ने 12 फीसदी का नेगेटिव रिटर्न दिया, जबकि इस साल अब तक 23 प्रतिशत तक टूट चुका है। टीसीएस, इंफोसिस, विप्रो और एचसीएल समेत कई बड़ी और छोटी आईटी कंपनियों के शेयर अपने रिकॉर्ड हाई से 50 फीसदी तक टूट गए हैं। ऐसे में सवाल है कि क्या अब आईटी स्टॉक्स में पैसा लगाना चाहिए?
इस सवाल का जवाब दिया है मार्केट एक्सपर्ट सचिन गुप्ता ने, चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग में इक्विटी रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट सचिन गुप्ता ने आईटी शेयरों पर टेक्निकल नजरिया रखते हुए अपनी राय दी है।
आईटी सेक्टर में "क्लासिक ओवरसोल्ड रिवर्सल"
सचिन गुप्ता ने कहा, भारतीय आईटी सेक्टर 17 मार्च को 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद एक क्लासिक "ओवरसोल्ड रिवर्सल" दौर से गुजरता दिख रहा है। लंबे समय तक चले करेक्शन के बाद, निफ्टी आईटी इंडेक्स अपने उच्चतम स्तर 40,301 से लगभग 28% गिर गया था। अब पिछले कुछ सत्रों से आईटी सेक्टर में उछाल देखने को मिला और इसमें खरीदारी देखने को मिल रही है।
क्या करना चाहिए खरीदारी?
सचिन गुप्ता ने कहा, आईटी शेयरों में व्यापक रुझान सतर्कतापूर्ण बना हुआ है, क्योंकि आईटी इंडेक्स अभी भी अपने 200-दिवसीय SMA (सिंपल मूवमिंग एवरेज) से नीचे कारोबार कर रहा है, लेकिन हालिया प्राइस एक्शन, वैल्यू बाइंग लग रही है और रिलीफ रैली की ओर इशारा करती है।
किस आईटी शेयर में लगाएं पैसा?
सचिन गुप्ता ने कहा कि स्टॉक स्पेसिफिक नजरिये से देखें तो टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) टेक्निकल नजरिये से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। हालिया गिरावट के दौरान स्टॉक ने मजबूती दिखाई है, 2360 के अपने मौजूदा सपोर्ट लेवल से ऊपर बना हुआ है और साप्ताहिक चार्ट पर एक बुलिश स्पिनिंग टॉप पैटर्न बना रहा है।
टीसीएस के शेयरों के लिए ₹2,500 का स्तर इमीजिएट रेजिस्टेंस बना हुआ है और अगर यह टूटता है तो शेयरों में ₹2,850 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में टीसीएस के शेयरों में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनानी चाहिए। बता दें कि टीसीएस के शेयर 4592 के अपने ऑल टाइम हाई से 45% तक गिरकर 2350 रुपये पर पहुंच चुका है।
ये भी पढ़ें- DMart वाले राधाकिशन दमानी ने 100 साल पुरानी कंपनी के शेयरों में लगाया पैसा, 1100 करोड़ का निवेश
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)