और कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी TCS, मैनेजमेंट ने कहा जारी रह सकती है जनवरी से मार्च में भी छंटनी
टाटा ग्रुप की कंपनी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद कहा है कि कंपनी अगली तिमाही में भी कर्मचारियों को निकालने का सिलसिला जा ...और पढ़ें

नई दिल्ली। नौकरियों में कटौती को लेकर सुर्खियों में रही टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टीसीएस (TCS) ने एक और चौंकाने वाला बना दिया है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के टॉप एग्जीक्यूटिव ने 12 जनवरी को कहा कि कंपनी अगली तिमाही में भी कर्मचारियों को निकालने का सिलसिला जारी रख सकती है, लेकिन इसका कोई खास टारगेट नहीं है। चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर सुदीप कुन्नुमल ने एनालिस्ट्स को बताया कि अगस्त में घोषित रीस्ट्रक्चरिंग एक्सरसाइज की वजह से 1,800 लोगों ने कंपनी छोड़ी।
कंपनी ने Q3 नतीजों के बाद एनालिस्ट मीट में कहा, "हमने इस क्वार्टर में पूरी सावधानी और नियमों का पालन करते हुए 1,800 कर्मचारियों को निकाला है। अगले क्वार्टर में भी यह जारी रहने की उम्मीद है, लेकिन हम किसी नंबर के पीछे नहीं भाग रहे हैं। यह पूरी तरह से एक प्रोसेस है और हम कर्मचारियों को तभी निकालते हैं जब कोई असली वजह होती है।"
छंटनी के मुद्दे पर हुआ था विवाद
TCS ने इस फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत में छंटनी के तहत करीब 12,000 लोगों को निकालने का एलान किया था। इस मुद्दे को लेकर काफी विवाद हुआ था। सितंबर तिमाही में कंपनी ने कुल स्टाफ संख्या में 19,755 की कमी बताई, लेकिन कहा कि इनमें से सिर्फ़ 6,000 लोगों को ही रीस्ट्रक्चरिंग एक्सरसाइज़ की वजह से नौकरी से निकाला गया था।
चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर समीर सेक्सरिया ने कहा कि प्रोडक्टिविटी में बढ़ोतरी और करेंसी में उतार-चढ़ाव से मार्जिन पर पॉजिटिव असर पड़ा, जबकि वेतन बढ़ोतरी और ब्रांड बिल्डिंग एक चुनौती साबित हुई।शमेंट पर 300 करोड़ रुपये शामिल हैं।
भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट एम्पलॉयर है TCS
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), भारत की सबसे बड़ी IT सर्विस कंपनी और प्राइवेट एम्पलॉयर है, जिसके 6 लाख कर्मचारी हुआ करते थे। लेकिन, कंपनी लगातार अपने कर्मचारियों की संख्या में कमी कर रही है। अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के दौरान टीसीएस ने कर्मचारियों की संख्या में 11,151 की कमी की है, जो लगातार दूसरी तिमाही है जब एम्पलाई काउंट गिरा है।
खबरें और भी
ये भी पढ़ें- भारत की सबसे बड़ी IT कंपनी TCS का बुरी तरह गिरा मुनाफा, देगी 57 रुपये का डिविडेंड; रिकॉर्ड डेट कब?
TCS ने बताया कि दिसंबर तिमाही के आखिर में उसके पास 582,163 कर्मचारी थे, जो सितंबर तिमाही की संख्या 593,314 से कम है। पिछली तिमाही में, कंपनी ने 19,755 कर्मचारियों की नेट कमी बताई थी, जिससे उसके कुल कर्मचारियों की संख्या छह लाख से कम हो गई थी।