एक साथ 2 डिविडेंड दे रही ये कंपनी, हर शेयर पर मिलेंगे 160 रुपये, इस तारीख से पहले खरीदना होगा स्टॉक
प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ लिमिटेड अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर ₹160 का अंतरिम डिविडेंड देने जा रही है, जिसमें ₹50 का स्पेशल डिविडेंड शामिल है। डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 12 फरवरी है, और भुगतान 4 मार्च तक होगा। कंपनी ने तीसरी तिमाही के नतीजों के साथ यह घोषणा की थी।

प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ लिमिटेड शेयरधारकों को डिविडेंड देगी।
HighLights
प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ ने ₹160 डिविडेंड घोषित किया।
डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 12 फरवरी निर्धारित है।
अंतरिम डिविडेंड के साथ-साथ स्पेशल डिविडेंड भी।
नई दिल्ली। फार्मा सेक्टर की कंपनी 'प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ लिमिटेड' अपने शेयरधारकों को 2 डिविडेंड देने जा रही है, और इसकी रिकॉर्ड डेट नजदीक आ चुकी है। दरअसल, कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए प्रति शेयर ₹160 का अंतरिम लाभांश घोषित किया है, जिसमें प्रति शेयर ₹50 का वन टाइम स्पेशल डिविडेंड भी शामिल है। कंपनी ने तीसरी तिमाही के नतीजों में डिविडेंड देने का एलान किया था।
क्या है डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट?
प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ लिमिटेड के शेयरों पर मिलने इस डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 12 फरवरी है, जबकि डिविडेंड की रकम का भुगतान 4 मार्च को या उससे पहले किया जाएगा। अगर कोई निवेशक रिकॉर्ड डेट से पहले यह शेयर खरीदता है तो वह डिविडेंड पाने का हकदार होगा। प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ लिमिटेड के स्टॉक 10 फरवरी को 2 फीसदी की तेजी के साथ 5490 रुपये पर बंद हुए।
कंपनी ने डिविडेंड का एलान 6 फरवरी को तीसरी तिमाही के नतीजों को जारी करने के साथ ही किया था। Q3 में कंपनी का ऑपरेशनल परफॉर्मेंस मिला-जुला रहा। नेट प्रॉफिट में पिछले वर्ष की इसी अवधि के ₹91 करोड़ की तुलना में 14.7% की गिरावट दर्ज की गई और यह घटकर ₹77.6 करोड़ रह गया। कंपनी के EBITDA में 10.5% की गिरावट आई और यह ₹123.6 करोड़ से घटकर ₹110.6 करोड़ हो गया, जबकि परिचालन मार्जिन में भारी गिरावट आई और यह एक वर्ष पहले के 39.9% से घटकर 29.6% रह गया। यह गिरावट उच्च बिक्री के बावजूद लागत दबाव को दर्शाती है।
Procter & Gamble Health Ltd के शेयरों ने रिटर्न के मामले में पिछले एक साल में शेयरधारकों को काफी निराश किया है। क्योंकि, इस शेयर ने सिर्फ 3 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, 5 साल के दौरान यह शेयर 25 फीसदी तक टूटा है।
ये भी पढ़ें- BSE के शेयरों में बंपर तेजी, बनाया 3188 रुपये का रिकॉर्ड हाई, किस भाव पर खरीदें स्टॉक और क्या होगा टारगेट?
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
