सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टाटा समूह के 'त्रिमूर्ति' शेयरों में तेजी, कमजोर बाजार में भागे TITAN, TATA STEEL और TMPV; जानिए टारगेट

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:41 AM (IST)

    शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद टाटा समूह के तीन शेयर - टाइटन, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स तेजी दिखा रहे हैं। टाइटन के मजबूत Q1 नतीजों ...और पढ़ें

    टाइटन, टाटा स्टील और TMPV के शेयरों में तेजी

    टाइटन, टाटा स्टील और TMPV के शेयरों में तेजी

    HighLights

    1. टाइटन के शेयर Q1 नतीजों के बाद 2 फीसदी तक चढ़े।

    2. टाटा स्टील के शेयरों में भी आया उछाल।

    3. नतीजों से पहले TMPV के शेयर भी हरे निशान में।

    नई दिल्ली। शेयर बाजार में सोमवार को भले ही गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है लेकिन टाटा समूह (Tata Group Shares) के 3 शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। टाइटन लिमिटेड के शेयर, निफ्टी50 के टॉप गेनर है तो टाटा स्टील के स्टॉक भी 2 फीसदी तक चढ़ गए हैं। इसके अलावा, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर भी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

    टाटा समूह के इन तीनों शेयरों में खास वजह से तेजी आई है। आइये आपको बताते हैं तेजी के कारण और एक्सपर्ट के शेयरों पर टारगेट प्राइस।

    Q1 नतीजों के बाद टाइटन में तेजी

    टाइटन ने जून तिमाही में अच्छे नतीजे पेश किए हैं, जिसके बाद ब्रोकरेज हाउस इस स्टॉक को लेकर काफ़ी पॉज़िटिव हैं। उन्होंने ज्वेलरी कारोबार में मज़बूत ग्रोथ, अच्छे मार्जिन और कमाई के बेहतर आउटलुक का हवाला दिया।

    • सिटी (Citi) ने टाइटन के शेयर पर अपनी 'बाय' (Buy) रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 5,700 रुपये प्रति शेयर कर दिया है।
    • HSBC ने ₹5,550 प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ अपनी 'बाय' (खरीदने की) रेटिंग बनाए रखी है।

    क्यों उछले टाटा स्टील के शेयर?

    टाइटन के अलावा, आज टाटा स्टील के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल, अमेरिका में कमजोर जॉब डेटा आने के बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना कम हो गई है, जिससे डॉलर इंडेक्स में कमजोरी आने की आशंका है। इसके चलते मेटल शेयरों में अच्छी तेजी देखी जा रही है क्योंकि डॉलर का कमजोर होना मेटल शेयरों के लिए अच्छा माना जाता है।

    आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज के सीनियर मैनेजर जिगर एस पटेल ने कहा कि टाटा स्टील के शेयरों में निकट अवधि में 195 रुपये तक के स्तर देखने को मिल सकते हैं। वहीं, नीचे की ओर 185 रुपये अहम सपोर्ट होगा।

    खबरें और भी

    वहीं, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयरों में भी आज के कारोबारी सत्र में तेजी देखी जा रही है। कंपनी इस सप्ताह अपनी पहली तिमाही के नतीजे जारी करेगी। TMPV के शेयर 350 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। जिगर एस पटेल ने कहा है कि शेयरों के लिए 355 रुपये रेजिस्टेंस होगा जबकि 341 पर बड़ा सपोर्ट है।

    वहीं, जिगर एस पटेल ने टाइटन को छोड़कर टाटा स्टील और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स में फ्रेश खरीदारी की राय दी है।

    ये भी पढ़ें - 5 दिन में 64% तक की छलांग लगाने वाले 5 शेयर, Sensex-Nifty आस-पास भी नहीं; चेक करें लिस्ट

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट और एक्सपर्ट की राय पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)