सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    5 दिन में 64% तक की छलांग लगाने वाले 5 शेयर, Sensex-Nifty आस-पास भी नहीं; चेक करें लिस्ट

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 03:04 PM (GMT+05:30)

    पिछले कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार में मामूली तेजी के बावजूद, पांच शेयरों ने निवेशकों को 63.80% तक का शानदार रिटर्न दिया। इनमें उजास एनर्जी, चार्टर्ड ...और पढ़ें

    पिछले हफ्ते के टॉप 5 शेयर

    पिछले हफ्ते के टॉप 5 शेयर

    HighLights

    1. पिछले हफ्ते 5 शेयरों ने दिया बंपर रिटर्न

    2. उजास एनर्जी ने 63.80% का सर्वाधिक रिटर्न दिया

    3. सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी दर्ज की गई

    नई दिल्ली। पिछले कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार में थोड़ी तेजी आई। बीएसई सेंसेक्स 404.53 अंक या 0.51 प्रतिशत चढ़ा और 78,499.17 पर बंद हुआ, जबकि NSE का निफ्टी 187.05 अंक या 0.76 प्रतिशत ऊपर गया और 24,570.65 पर बंद हुआ।
    जहां एक तरफ इन दोनों सूचकांकों में 1 फीसदी से भी कम तेजी आई, वहीं 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 5 ही दिन में 63.80 फीसदी तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों के बारे में।

    उजास एनर्जी

    उजास एनर्जी का शेयर पिछले हफ्ते टॉप पर रहा, जिसने 63.80 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर बीते हफ्ते 159.95 रुपये से 262 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 2.6 फीसदी की उछाल के साथ 262 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 3440 करोड़ रुपये है।

    चार्टर्ड लॉजिस्टिक्स

    इसका शेयर पिछले हफ्ते 57.46 फीसदी उछला। कंपनी का शेयर प्राइस 5.83 रुपये से 9.18 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 9.94 फीसदी की मजबूती के साथ 9.18 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 116.71 करोड़ रुपये है।

    पर्पल वेव इन्फोकॉम

    ये शेयर पिछले हफ्ते 48.5 फीसदी ऊपर चढ़ा। कंपनी का शेयर 165.45 रुपये से 245.70 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई पर 5 फीसदी की तेजी के साथ 245.70 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 227.17 करोड़ रुपये है।

    खबरें और भी

    सिकाजेन इंडिया

    सिकाजेन इंडिया का स्टॉक पिछले हफ्ते 48.28 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 50 रुपये से 74.14 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 19.99 फीसदी की तेजी के साथ 74.14 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 293.05 करोड़ रुपये है।

    सौभाग्य मर्केंटाइल

    सौभाग्य मर्केंटाइल का स्टॉक पिछले हफ्ते 46.69 फीसदी ऊपर चढ़ा। हफ्ते के दौरान इस कंपनी का शेयर 918.05 रुपये से 1346.70 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 5 फीसदी की तेजी के साथ 1346.70 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1334 करोड़ रुपये है।

    ये भी पढ़ें - छोटे से गांव में पले-बढ़े, कम उम्र में संभाली परिवार की जिम्मेदारी; फिर इस जज्बे से बनाई 'सबसे बड़ी अगरबत्ती कंपनी'

    "शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)