Share Market Live: बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, Nifty 24261 पर क्लोज, सेंसेक्स 600 प्वाइंट उछला
मंगलवार 10 मार्च का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए बड़ी राहत वाला रहा। ईरान-अमेरिका युद्ध को लेकर ट्रंप के बयान के बाद सुबह से मार्केट में तेजी रही और बढ़त के साथ निफ्टी व सेंसेक्स ने क्लोजिंग दी।

शेयर बाजार में हुई दमदार शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी 1-1 फीसदी चढ़े
नई दिल्ली। मंगलवार को शेयर बाजार (Share Market Live Updates) शानदार मजबूती के साथ खुले और पूरे दिन बढ़त के साथ कारोबार करते हुए हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी ने 24261 के स्तर पर क्लोजिंग दी तो वहीं सेंसेक्स 600 प्वाइंट के उछाल के साथ 78180 के स्तर पर क्लोज हुआ।
बाजार में यह तेजी कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price Today) में गिरावट के बाद आई है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है, जिससे ग्लोबल तेल सप्लाई में लंबे समय तक रुकावट की चिंता कम हो गई। इससे क्रूड ऑयल 9 फीसदी तक सस्ता हुआ और अब शेयर बाजार में भी तेजी दिख रही है।
ये भी पढ़ें - एक नोटिस से Meesho के शेयर में मची तबाही, लगा 10% लोअर सर्किट; आखिर क्या आई कंपनी पर मुसीबत?
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
Share Market Live: निफ्टी 24261 और सेंसेक्स 78181 के स्तर पर बंद
10 मार्च, मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी ने 24261 के स्तर पर क्लोजिंग दी तो वहीं सेंसेक्स 600 प्वाइंट के उछाल के साथ 78180 के स्तर पर क्लोज हुआ।
Stock Market LIVE Updates: 3 बजे सेंसेक्स और निफ्टी में कितनी तेजी रही?
3 बजे शेयर बाजार में अच्छी तेजी दिख रही है। निफ्टी 228.80 अंक या 0.95 फीसदी की मजबूती के साथ 24,256.85 पर है। वहीं सेंसेक्स इस समय 639.70 अंक या 0.82 फीसदी उछलकर 78,205.86 पर है।
Mutual Fund: इक्विटी स्कीम्स में कितना आया निवेश? ये रहा लार्ज-मिड और स्मॉल कैप का डेटा
जनवरी में इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम्स में 24,028 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया था, जो फरवरी में बढ़कर 25,978 करोड़ रुपये हो गया। इक्विटी कैटेगरी में फ्लेक्सी कैप फंड में सबसे अधिक 6,924.65 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया। इसके बाद मिडकैप फंड में 4,003 करोड़ रुपये और स्मॉलकैप फंड में 3,881 करोड़ रुपये का निवेश हुआ।
फरवरी में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश 8% बढ़ा
इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम्स में फरवरी के दौरान शुद्ध निवेश 8 फीसदी बढ़कर 25,978 करोड़ रुपये हो गया। AMFI ने मंगलवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी।
इस निवेश के साथ ही म्यूचुअल फंड उद्योग की कुल एयूएम फरवरी महीने में बढ़कर 82 लाख करोड़ रुपये हो गईं। जनवरी में इसकी एयूएम 81 लाख करोड़ रुपये थी।
इंफ्रास्ट्रक्चर शेयरों में से किस-किस में है तेजी?
दोपहर 2:15 बजे
![live 4]()
Oil & Gas Stocks: दोपहर 2 बजे तेल-गैस शेयरों का कैसा रहा हाल?

Fertiliser Stocks: फर्टिलाइजर स्टॉक्स में 17% तक की तेजी
सरकार के नेचुरल गैस रेगुलेशन ऑर्डर, 2026 जारी करने के बाद मंगलवार को फर्टिलाइजर एंड केमिकल ट्रैवेनकोर (FACT), चंबल फर्टिलाइजर, राष्ट्रीय केमिकल फर्टिलाइजर (RCF), नेशनल फर्टिलाइजर्स जैसी फर्टिलाइजर कंपनियों के शेयर्स में 17% तक की तेजी आई।
Stock Market LIVE Updates: दोपहर 12:30 बजे किन शेयरों में रही तेजी?

Stock Market LIVE: एक महीने में दोगुना होने के बाद इंडिया VIX 15% गिरा
इंडिया का वोलैटिलिटी इंडेक्स (VIX), जिसे अक्सर मार्केट का डर का पैमाना कहा जाता है, मंगलवार को 15% गिरकर 19.80 पर आ गया, जिससे इन्वेस्टर्स को कुछ राहत मिली। मिडिल ईस्ट में US, इजराइल और ईरान संघर्ष से जुड़ी टेंशन की वजह से क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी के बीच पिछले महीने इंडेक्स में लगभग 100% की बढ़ोतरी हुई थी।
IDFC First Bank Share: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने चंडीगढ़ फ्रॉड क्लेम को ₹645 Cr में निपटाया
IDFC फर्स्ट बैंक ने मंगलवार को कहा कि उसने अपनी चंडीगढ़ ब्रांच में सभी जरूरी अकाउंट्स का रिकंसिलिएशन पूरा कर लिया है और कन्फर्म किया है कि आगे कोई गड़बड़ी नहीं है। बैंक ने बताया कि उसने क्लेम करने वालों को ₹645 करोड़ का नेट प्रिंसिपल अमाउंट दिया है, जो उसके शुरुआती अनुमान ₹590 करोड़ से ₹55 करोड़ अधिक है।
NSE IPO: एनएसई के आईपीओ पर बड़ा अपडेट, MD चौहान का आया बयान
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई के IPO पर एक बहुत बड़ी अपडेट आई है। एनएसई के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ आशीष कुमार चौहान ने कहा है कि एनएसई मार्च में अपने आईपीओ के लिए मर्चेंट बैंकर नियुक्त कर सकता है। चौहान ने एनएसई में निफ्टी 50 के 30 साल पूरे होने के मौके पर कहा है कि मर्चेंट बैंकर के चयन की प्रोसेस अभी जारी है और ये प्रोसेस मार्च महीने में पूरी होने की उम्मीद है।
पूरी खबर पढ़ें - NSE IPO पर लेटेस्ट अपडेट, MD-CEO ने बताया मार्च महीने में हो सकता है बड़ा एलान; कब मिलेगा पैसा लगाने का मौका?
इस वजह से गैस शेयरों में आई उछाल, 5% तक हुए मजबूत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान में युद्ध खत्म करने का संकेत देने वाले बयान के बाद आज गैस शेयरों में तेजी दिख रही है। उनके बयान से सप्लाई की चिंता कम हुई, जिससे पेट्रोनेट LNG और दूसरे गैस स्टॉक्स में 5% तक की बढ़ोतरी हुई है।
Uno Minda Share Target: जेफरीज ने दिया यूनो मिंडा के लिए टार्गेट, शेयर उछला
Uno Minda के शेयर में आज 3% से अधिक की तेजी आई है और इसका शेयर 1115.20 रुपये पर पहुंच गया है। बता दें कि ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने इसके लिए 1,350 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ कवरेज शुरू की है।
Silver, Gold ETFs: सोने और चांदी के ईटीएफ में जोरदार उछाल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मिडिल-ईस्ट युद्ध खत्म करने के संकेत के बाद डॉलर कमजोर हुआ है। इससे सिल्वर, गोल्ड ETF में 7% तक की तेजी आई है।
क्रूड ऑयल के दाम गिरने से RIL, ONGC और दूसरे ऑयल स्टॉक्स में 3% तक की गिरावट आई
OIL Stocks Today: ब्रेंट क्रूड ऑयल के अपने पीक से $20 से ज्यादा गिरकर $90 प्रति बैरल से नीचे आने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, ONGC और ऑयल इंडिया जैसी भारतीय ऑयल कंपनियों के शेयर्स में गिरावट आई। यह गिरावट अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के उस कमेंट के बाद आई जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान विवाद जल्द ही खत्म हो सकता है, जिससे सप्लाई में रुकावट का डर कम हुआ है और भारत के लिए महंगाई और इंपोर्ट कॉस्ट कम होने की उम्मीदें बढ़ी हैं।
Innovision IPO GMP: खुल गया इनोविजन का आईपीओ, जीएमपी कितना?
आज से इनोविजन का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 521-548 रुपये है। फिलहाल इसका GMP 0 है।
Stock Market LIVE: अधिकतर सेक्टर्स में दिख रही तेजी, मार्केट का माहौल पॉजिटिव
आज स्टॉक मार्केट का माहौल मोटे तौर पर पॉजिटिव लग रहा है, जिसमें अधिकतर सेक्टर हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। फार्मा, मिडकैप, कंजम्प्शन और फाइनेंशियल सेगमेंट में लगातार खरीदारी दिख रही है, जिससे पता चलता है कि रिस्क लेने की क्षमता बनी हुई है।
JSW Steel Share Price: फरवरी में क्रूड स्टील प्रोडक्शन रहा 23.66 लाख टन
JSW स्टील ने बताया है कि फरवरी 2026 महीने में इसका क्रूड स्टील का कंसोलिडेटेड प्रोडक्शन 23.66 लाख टन रहा। विजयनगर में ब्लास्ट फर्नेस 3 (BF3) सितंबर 2025 से कैपेसिटी अपग्रेड करने के लिए बंद है, जिससे इंडियन ऑपरेशन्स लेवल पर क्रूड स्टील प्रोडक्शन पर असर पड़ा है, जिसके कारण फरवरी 2026 के दौरान प्रोडक्शन में -1% YoY की गिरावट आई।
Share Market Live: आज कौन-कौन से शेयरों पर रखें नजर?
आज कई शेयरों में हलचल दिख सकती है, जो विभिन्न घोषणाओं और खबरों के कारण चर्चा में रहेंगे। इन शेयरों में मिंडा कॉर्प, अदाणी पावर, डिक्सन टेक और सिप्ला शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर - अदाणी पावर समेत इन शेयरों पर रखें नजर
Reliance Share Price: रिलायंस ने खरीदा रूसी तेल, शेयर में कमजोरी
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मध्य पूर्व में चल रहे संकट के चलते कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने के बाद मार्च डिलीवरी के लिए कम से कम 6 मिलियन बैरल रूसी तेल खरीदा है। मगर इसके शेयर में 1.3 फीसदी की कमजोरी दिख रही है।
पूरी खबर पढ़ें - मुकेश अंबानी का मास्टरस्ट्रोक! एक झटके में खरीदा 60 लाख बैरल रूसी तेल, दूर होगी क्रूड की किल्लत?
Crude Oil Price Today: क्रूड ऑयल के घटे दाम, ट्रंप के बयान का असर
मंगलवार को तेल की कीमतों (Crude Oil Price Today) में गिरावट आई है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है, जिससे ग्लोबल तेल सप्लाई में लंबे समय तक रुकावट की चिंता कम हो गई। इससे क्रूड ऑयल 9 फीसदी तक सस्ता हुआ और अब शेयर बाजार में भी तेजी दिख रही है।
पढ़ें पूरी खबर - ट्रंप के बयान से कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट, मध्य पूर्व में युद्ध खत्म होने की उम्मीद; अब आगे क्या?
Share Market Live Updates: कितने पर खुले सेंसेक्स और निफ्टी?
मंगलवार को सेंसेक्स 77,566.16 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 809.57 अंर या 1.04 फीसदी की तेजी के साथ 78,375.73 पर खुला। वहीं निफ्टी 24,199.70 के मुकाबले 1.05 फीसदी उछलकर 24,280.80 पर खुला है।
