सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिड़ला-वेदांता को टक्कर देने वाली नवरत्न PSU ने शेखों की कंपनी से की बड़ी डील, एल्युमीनियम सेक्टर में बड़ा कदम

Published: Mon, 07 Sep 2026 09:31 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 09:51 PM (IST)

NALCO ने UAE की EGA के साथ ओडिशा के अंगुल में अपने स्मेल्टर के 0.5 मिलियन टन प्रति वर्ष के विस्तार के लिए तकनीकी समझौता किया है।

बंपर डिविडेंड देने वाली PSU कंपनी ने दुबई के शेखों से की बड़ी डील, वेदांता के 'गढ़' ओडिशा में एल्युमीनियम सेक्टर में देगी टक्कर

बंपर डिविडेंड देने वाली PSU कंपनी ने दुबई के शेखों से की बड़ी डील, वेदांता के 'गढ़' ओडिशा में एल्युमीनियम सेक्टर में देगी टक्कर

HighLights

  1. NALCO ने UAE की EGA से तकनीकी समझौता किया।

  2. अंगुल स्मेल्टर की क्षमता दोगुनी होकर 1 MTPA होगी।

  3. DX+ Ultra तकनीक से उत्पादन लागत और ऊर्जा बचेगी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| भारत सरकार के खानन मंत्रालय के तहत आने वाली 'नवरत्न' कंपनी, नेशनल एल्युमीनियम (NALCO) ने अपनी वैश्विक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक जरूरी कदम उठाया है। NALCO ने UAE की बड़ी कंपनी, एमिरेट्स ग्लोबल एल्युमीनियम (EGA) के साथ एक अहम तकनीकी समझौता किया है।

दुबई में आयोजित 7 सितंबर, 2026 को एक समारोह में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी के तहत, NALCO ओडिशा के अंगुल में स्थित अपने स्मेल्टर के 0.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) वाले ब्राउनफील्ड विस्तार प्रोजेक्ट के लिए EGA की दुनिया भर में मशहूर 'DX+ Ultra' एल्युमीनियम स्मेल्टिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा।

वेदांता और बिड़ला की कंपनी को देती है टक्कर?

एल्युमीनियम खनन में काम करने वाली NALCO नवरत्न कंपनी है। जिसका शेयर प्राइस 367 रुपये है। वहीं एक साल का रिटर्न 72.48% है। वहीं आदित्य बिड़ला ग्रुप के हिंडाल्को शेयर HINDALCO अभी 1006.85 रुपये पर है। इसका एक साल का रिटर्न 35 फीसदी है। वहीं अनिल अग्रवाल की वेदांता एल्युमिनियम को लिस्ट हुए अभी एक साल नहीं हुए हैं। इसके शेयर की कीमत 438 रुपये है। शेयर करीब तीन महीने में ही 11.51% टूट चुके हैं।

NALCO देती है बंपर डिविडेंड

नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) को लगातार डिविडेंड देने के कारण डिविडेंड से होने वाली कमाई के लिए आम तौर पर एक अच्छा स्टॉक माना जाता है। इस स्टॉक की 3.13% की अच्छी डिविडेंड यील्ड है, जो इसे डिविडेंड के लिए टॉप शेयर में से एक बनाता है। चूंकि अनिल अग्रवाल की वेदांता एल्युमिनियम कंपनी की ज्यादातर खदाने ओडिशा में ही है। ऐसे में दोनों के बीच कंपटीशन हो सकता है। वेदांता ग्रुप भी अपने निवेशकों को डिविडेंड देने के लिए लोकप्रिय है।

लीडरशिप का क्या कहना है?

समझौते पर हस्ताक्षर के समय NALCO के CMD बृजेंद्र प्रताप सिंह और EGA के CEO अब्दुलनासेर बिन कल्बान मौजूद थे। इस मौके पर बोलते हुए से सिंह ने कहा, "EGA की DX+ अल्ट्रा टेक्नोलॉजी से हमें भरोसा है कि अंगुल स्मेल्टर विस्तार प्रोजेक्ट भारत के सबसे कुशल स्मेल्टर्स में से एक बनकर उभरेगा। इससे न केवल कंपनी की ग्रोथ में मदद मिलेगी, बल्कि भारत के एल्युमीनियम इकोसिस्टम और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।"

DX+ Ultra टेक्नोलॉजी क्या है और इसके क्या फायदे हैं?

  • कम समय में ज़्यादा आउटपुट।
  • बिजली की कम खपत और बेहतर परफ़ॉर्मेंस।
  • कम ऑपरेटिंग लागत और बेहतर कैपिटल इन्वेस्टमेंट।
  • यह टेक्नोलॉजी पर्यावरण की दृष्टि से भी बेहतर है और 'विकसित भारत' के विज़न के अनुरूप है।
  • प्रोडक्शन क्षमता में भारी बढ़ोतरी होगी

इस विस्तार के बाद, NALCO की मौजूदा प्रोडक्शन क्षमता लगभग दोगुनी होकर 1 मिलियन टन सालाना तक पहुंच जाएगी। यह विस्तार न केवल कंपनी की प्रोडक्टिविटी को बढ़ाएगा, बल्कि उसे ग्लोबल स्तर पर ज़्यादा कॉम्पिटिटिव भी बनाएगा।

यह भी पढ़ें- JP Associates के बाद अदाणी के हाथ लगी एक और बड़ी कंपनी, मिलेगा 330 MW का विशालकाय हाइड्रो पावर प्लांट

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)