सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Motilal Oswal ने दी इन 3 शेयरों पर खरीदारी की सलाह, Nippon India AMC पर दिया बड़ा टार्गेट; कितना मिल सकता है रिटर्न?

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 10:52 AM (IST)

    मोतीलाल ओसवाल ने निप्पॉन इंडिया एएमसी, सोना बीएलडब्ल्यू और मैक्स हेल्थकेयर पर खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने निप्पॉन इंडिया एएमसी के लिए 20% और मै ...और पढ़ें

    Nippon India AMC पर ‘BUY’ तो Sona BLW पर भी बुलिश नजरिया

    Nippon India AMC पर ‘BUY’ तो Sona BLW पर भी बुलिश नजरिया

    HighLights

    1. मोतीलाल ओसवाल ने निप्पॉन इंडिया एएमसी पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी।

    2. सोना बीएलडब्ल्यू और मैक्स हेल्थकेयर पर भी ब्रोकरेज का नजरिया पॉजिटिव।

    3. निप्पॉन इंडिया एएमसी पर 20%, मैक्स हेल्थकेयर पर 17% उछाल संभव।

    नई दिल्ली: शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal) ने 3 शेयरों पर सकारात्मक राय दी है। ब्रोकरेज ने Nippon Life India AMC पर 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है और करीब 20% अपसाइड का टार्गेट दिया है। वहीं Sona BLW Precision forgings (Sona Comstar) को लेकर भी ब्रोकरेज का नजरिया पॉजिटिव है। इसके साथ ही ब्रोकरेज ने Max Healthcare पर खरीदारी की सलाह दी है।

    Nippon India AMC पर क्यों है बुलिश ब्रोकरेज?

    मोतीलाल ओसवाल के मुताबिक, Nippon Life India AMC ने जून तिमाही (Q1FY27) में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी की ऑपरेटिंग रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफे में सालाना आधार पर मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कंपनी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 26% , EBITDA 31%, और नेट प्रॉफिट 27% बढ़ा है, जबकि EBITDA मार्जिन भी 66.2% के मजबूत स्तर पर बना हुआ है।

    ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी लगातार अपने मार्केट शेयर में बढ़ोतरी कर रही है। कुल QAAUM 23% बढ़कर 7.5 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। ETF सेगमेंट में कंपनी की 21.4% हिस्सेदारी है और इंडस्ट्री के करीब 49% ETF ट्रेडिंग वॉल्यूम में इसका योगदान है।

    20% तक उछाल का अनुमान

    मोतीलाल ओसवाल ने इस शेयर पर buy रेटिंग बरकरार रखते हुए 1,380 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। रिपोर्ट के समय शेयर का CMP 1,148 रुपये था। यानी मौजूदा स्तर से करीब 20% तक की तेजी की संभावना जताई गई है। ब्रोकरेज का मानना है कि मजबूत SIP इनफ्लो, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर निवेश और बढ़ती इक्विटी व ETF AUM आने वाले समय में कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट करेंगे।

    खबरें और भी

    Sona BLW पर पॉजिटिव राय

    ब्रोकरेज ने Sona BLW Precision Frogings को लेकर भी सकारात्मक राय दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने जापान की ऑटो कंपोनेंट कंपनी DENSO के साथ दो जॉइंट वेंचर बनाने का फैसला किया है। इनका मकसद इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों के लिए नई पावरट्रेन टेक्नोलॉजी विकसित करना है।

    EV सेक्टर में मिलेगा बड़ा फायदा

    मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि DENSO के साथ साझेदारी से Sona BLW की तकनीकी क्षमता और मजबूत होगी। इससे कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार होगा और पैसेंजर व्हीकल, कमर्शियल व्हीकल के साथ-साथ टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर सेगमेंट में भी नए अवसर मिलेंगे।

    Max HealthCare पर क्या दी राय?

    मोतीलाल ओसवाल ने Max HealthCare पर 'BUY' की सलाह दी है। रिपोर्ट के समय शेयर का CMP 1,132 रुपये था। ब्रोकरेज ने इसके लिए 1,329 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जबकि 1,305 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है। यानी मौजूदा स्तर से शेयर में करीब 17% तक की तेजी आने की उम्मीद जताई गई है।

    Noida में बढ़ता हेल्थकेयर डिमांड बनेगा बड़ी ताकत

    ब्रोकरेज का कहना है कि नोएडा में सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों की संख्या अभी भी जरूरत के मुकाबले कम है। बढ़ती आबादी और हेल्थकर सेवाओं की मांग को देखते हुए Max HealthCare के लिए यहां बड़ा अवसर है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी अगले चार वर्षों में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के जरिए करीब 4,000 नए बेड जोड़ने की योजना पर काम कर रही है। इससे कंपनी की आय और कारोबार में लंबी अवधि तक मजबूती देखने को मिल सकती है।

    आने वाले वर्षों में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद

    मोतीलाल ओसवाल का अनुमान है कि FY26 से FY28 के बीच कंपनी के रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफे में क्रमशः 13%, 17% और 21% की CAGR ग्रोथ देखने को मिल सकती है। नए अस्पताल, क्षमता विस्तार और ऑपरेटिंग लीवरेज कंपनी की कमाई को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

    यह भी पढ़ें: खुलते ही धड़ल्ले से गिर गए सोने-चांदी के दाम, 1100 तक गिरी कीमतें; आपके शहर में क्या है लेटेस्ट प्राइस?

    (डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट पर आधारित है, यह किसी भी तरह से निवेश की सलाह नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)