सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gold Silver Price: खुलते ही धड़ल्ले से गिर गए सोने-चांदी के दाम, 1100 तक गिरी कीमतें; आपके शहर में क्या है लेटेस्ट प्राइस?

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 09:17 AM (IST)

    Gold Silver Rates Today: तीन दिन की लगातार तेजी के बाद 23 जुलाई को सोने-चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू बाजार दोनों म ...और पढ़ें

    Gold Silver Price

    Gold Silver Price

    HighLights

    1. तीन दिन की तेजी के बाद सोने-चांदी के दाम गिरे।

    2. अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू बाजार दोनों में कीमतें कम हुईं।

    3. 23 जुलाई को विभिन्न शहरों में सोने-चांदी के ताजा भाव।

    नई दिल्ली: इस कारोबारी हफ्ते के पिछले तीन दिनों लगातार सोने-चांदी के दामों (Gold Silver Price) में उछाल देखने को मिला है। घरेलू बाजार (Bullion Market) से लेकर इंटरनेशनल मार्केट तक ये दामों में उछाल देखने को मिला था। लेकिन आज यानी 23 जुलाई गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में सोने-चांदी दोनों के दाम गिर गए हैं। ऐसे में आइए चेक करते हैं क्या हैं आज के ताजा भाव?

    इंटरनेशनल मार्केट के दाम?

    इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में (Gold Silver Price Today) लगातार उछाल के बाद आज 23 जुलाई को गिरावट देखने को मिली। सुबह करीब 9 बजे तक के आंकड़ों की मानें तो सोना करीब 0.49% तक गिरकर कीमत 4131.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही चांदी (Silver Price Today) के दाम भी गिरे हैं। चांदी 0.24% गिरी और यह 60.100 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। जो हाल के दिनों के बाद भारी गिरावट है।

    MCX क्या है प्राइस?

    वहीं भारत के घरेलू MCX में भी सोने के गिरते दिखे। सुबह 9 बजे MCX पर सोना (Gold Price) 0.31% गिरकर कर करीब ₹1,45,230 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब दाम गिरते नजर आ रहे है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में भी गिरावट देखने को मिली है। यह लगभग 0.21% चढ़कर ₹2,26,453 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

    क्या है सोने-चांदी का रेट?

    आज यानी 23 जुलाई को भारत में सोने के दाम में गिरावट देखने की मिली है। 24 कैरेट सोना (Gold Price today) करीब ₹1,45,880 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,33,173 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,9,210 लाख प्रति ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) भी गिरे हैं। यह लगभग ₹2,26,690 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

    खबरें और भी

    शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
    नई दिल्ली ₹144,590 ₹132,541 ₹109,020 2,26,5800
    मुंबई 144,840 ₹132,770 ₹1,08,630 ₹2,25,310
    पटना 144,760 ₹132,578 ₹109,655 ₹226,850
    जयपुर ₹145,410 ₹133,126 ₹108,558 ₹224, 060
    कानपुर ₹145,517 ₹133,181 ₹109,110 ₹225, 920
    लखनऊ ₹144,470 ₹134,181 ₹109,603 ₹225,150