सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LIC के OFS को निवेशकों ने लिया हाथोंहाथ, सरकार ने 822333558 शेयर बेच कमाए 31552 करोड़ रुपये

    Updated: Wed, 05 Aug 2026 10:46 PM (IST)

    भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के ऑफर फॉर सेल (OFS) को खुदरा और संस्थागत निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली, जिसके बाद सरकार ने ग्रीन शू विकल्प का भी उप ...और पढ़ें

    LIC में सार्वजनिक हिस्सेदारी बढ़कर 10% हुई।

    LIC में सार्वजनिक हिस्सेदारी बढ़कर 10% हुई।

    HighLights

    1. LIC OFS निवेशकों द्वारा ओवर-सब्सक्राइब किया गया।

    2. सरकार ने 31,552 करोड़ रुपये की कमाई की।

    3. LIC में सार्वजनिक हिस्सेदारी बढ़कर 10% हुई।

    नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के ऑफर फॉर सेल (OFS) को रिटेल और संस्थागत निवेशकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। यह इश्यू दोनों दिनों में ओवर-सब्सक्राइब रहा, जिसके बाद केंद्र सरकार ने अपना पूरा ग्रीन शू ऑप्शन भी इस्तेमाल कर लिया।

    इस सफल OFS के साथ ही LIC में सार्वजनिक हिस्सेदारी (पब्लिक शेयरहोल्डिंग) बढ़कर 10% हो गई है। कंपनी ने यह महत्वपूर्ण लक्ष्य तय समय से पहले हासिल कर लिया है।

    822333558 शेयर बेचकर सरकार ने की ₹31552 करोड़ की कमाई

    सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस OFS के तहत कुल 822333558 शेयर आवंटित किए गए हैं। सरकार ने ऑफर फॉर सेल के जरिए 822333558 शेयर बेचकर 31552 करोड़ रुपये की कमाई की। यह राशि के लिहाज से भारत का अब तक का सबसे बड़ा सार्वजनिक शेयर ऑफर (Public Offering) बन गया है।

    निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग ने इसे लेकर एक्स पर पोस्ट किया और ऑफर फॉर सेल के जरिए जुटाए गए धन की जानकारी दी।

    सरकार ने इस सफलता के लिए सभी खुदरा और संस्थागत निवेशकों का आभार जताया है। सरकार ने कहा कि निवेशकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और LIC पर जताए गए भरोसे ने इस इश्यू को ऐतिहासिक बना दिया।

    विशेषज्ञों का मानना है कि OFS को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया निवेशकों के बीच LIC की मजबूत साख और भारतीय शेयर बाजार में बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। साथ ही, सार्वजनिक हिस्सेदारी 10% होने से LIC अब सूचीबद्ध कंपनियों के लिए तय न्यूनतम सार्वजनिक शेयरहोल्डिंग संबंधी नियमों का भी पालन करने में सफल हो गई है।

    यह भी पढ़ें- अनिल अग्रवाल की कंपनी को मिला इंटरनेशनल ऑर्डर, शेयरों पर दिखेगा असर?

    खबरें और भी