अनिल अग्रवाल की कंपनी को मिला इंटरनेशनल ऑर्डर, शेयरों पर दिखेगा असर?
भारतीय कंपनी स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (STL) को एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी से $210 मिलियन का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह अनुबंध अगले ...और पढ़ें

STL को $210 मिलियन का अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर प्राप्त हुआ।
HighLights
STL को $210 मिलियन का अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर प्राप्त हुआ।
हाई-डेंसिटी ऑप्टिकल फाइबर केबल की आपूर्ति करेगा।
यह ऑर्डर 2027 से 2029 तक पूरा होगा।
नई दिल्ली। भारतीय ऑप्टिकल और डिजिटल समाधान प्रदाता, स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (STL) ने वैश्विक बाजार में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई आधिकारिक सूचना में बताया है कि उसे एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी से लगभग 210 मिलियन अमेरिकी डॉलर (USD 210 Million) का एक बड़ा ऑर्डर प्राप्त हुआ है। इस खबर का असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल सकता है। 5 अगस्त को इसके शेयर 5 फीसदी बढ़कर 635 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे।
स्टेरलाइट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (STL) का मालिकाना हक और नियंत्रण अरबपति अनिल अग्रवाल और उनके परिवार के पास है। वेदांता के मालिक इसे 'अनिल अग्रवाल डिस्क्रिशनरी ट्रस्ट' और 'ट्विन स्टार ओवरसीज लिमिटेड' जैसी प्रमोटर होल्डिंग कंपनियों के जरिए नियंत्रित करते हैं।
क्या है पूरा प्रोजेक्ट?
एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, यह एक 'लॉन्ग टर्म सप्लाई एग्रीमेंट' (Long Term Supply Agreement) है। इस अनुबंध के तहत STL संबंधित अंतरराष्ट्रीय कंपनी को हाई-डेंसिटी ऑप्टिकल फाइबर केबल (High Density Optical Fiber Cable) की आपूर्ति करेगी। यह ऑर्डर कंपनी की वैश्विक उपस्थिति और उसकी तकनीकी क्षमता पर अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के भरोसे को दर्शाता है।
ऑर्डर की समयसीमा और मुख्य बातें: यह प्रोजेक्ट कोई छोटा-मोटा अनुबंध नहीं है, बल्कि इसे अगले तीन कैलेंडर वर्षों (CY27-29) के दौरान पूरा किया जाना है। यानी 2027 से 2029 के बीच कंपनी इस ऑर्डर की डिलीवरी सुनिश्चित करेगी।
निवेशकों के लिए क्या हैं मायने?
बिजनेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि इतने बड़े मूल्य का अंतरराष्ट्रीय ऑर्डर मिलना कंपनी की ऑर्डर बुक को मजबूती प्रदान करता है। $210 मिलियन का यह कॉन्ट्रैक्ट न केवल कंपनी के राजस्व (Revenue) में स्थिरता लाएगा, बल्कि भविष्य में अन्य वैश्विक कंपनियों के साथ बड़े सौदे करने का रास्ता भी साफ करेगा।
खबरें और भी
कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस ऑर्डर में प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप की कोई हिस्सेदारी नहीं है और न ही यह किसी 'रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन' के दायरे में आता है। यह पूरी तरह से एक व्यावसायिक अनुबंध है जो पारदर्शी तरीके से हासिल किया गया है।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)