सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Vedanta को बड़ी राहत: अनिल अग्रवाल की कंपनी ने चुकाया ₹144476475000 का कर्ज, छुड़ा लिए गिरवी रखे शेयर

Updated: Tue, 21 Jul 2026 07:50 PM (IST)

अनिल अग्रवाल की वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (Vedanta Resources Limited) ने 2024 में जारी तीन प्रमुख बॉन्ड सीरीज का भुगतान कर $1.5 बिलियन का कर्ज चुकाया है। इस कदम से वेदांता लिमिटेड के शेयरों पर लगे सभी प्रतिबंध हट गए हैं, जिससे कंपनी को बड़ी राहत मिली है।

Vedanta ने $1.5 बिलियन के बॉन्ड चुकाए।

Vedanta ने $1.5 बिलियन के बॉन्ड चुकाए।

HighLights

  1. वेदांता रिसोर्सेज ने $1.5 बिलियन के बॉन्ड चुकाए।

  2. वेदांता लिमिटेड के शेयरों पर से प्रतिबंध हटे।

  3. डीमर्ज हुई कंपनियों के शेयर भी हुए मुक्त।

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज बिजनेसमैन अनिल अग्रवाल की वेदांता के लिए एक राहत भरी खबर आई है। दरअसल, वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (VRL) ने अपने कर्ज के बोझ को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने साल 2024 में जारी किए गए तीन प्रमुख बॉन्ड सीरीज की पेमेंट पूरी कर दी है।

इस देनदारी को चुकाने के बाद वेदांता लिमिटेड (Anil Agarwal Vedanta) के शेयरों पर लगे सभी प्रतिबंध (Encumbrances) पूरी तरह से हट गए हैं। कंपनी ने इसकी जानकारी खुद एक्सचेंज फाइलिंग में दी।

$1.5 बिलियन के बॉन्ड्स का निपटारा

वेदांता ने बताया कि यह कदम 17 जुलाई, 2026 से प्रभावी हो गया है। वेदांता ने अपनी सहायक कंपनी 'वेदांता रिसोर्सेज फाइनेंस II plc' द्वारा जारी किए गए निम्नलिखित बॉन्ड्स का पूर्ण भुगतान और निपटान कर दिया है:

  • सितंबर 2024 बॉन्ड्स: $900,000,000 (10.875% ब्याज दर, मैच्योरिटी 2029)
  • अक्टूबर 2024 बॉन्ड्स: $300,000,000 (10.875% ब्याज दर, मैच्योरिटी 2029)
  • दिसंबर 2024 बॉन्ड्स: $300,000,000 (10.25% ब्याज दर, मैच्योरिटी 2028)

प्रमोटर होल्डिंग पर क्या होगा असर?

इन बॉन्ड्स के भुगतान के बाद, वेदांता की सहायक कंपनियों ट्विन स्टार होल्डिंग्स लिमिटेड (Twin Star) और वेल्टर ट्रेडिंग लिमिटेड (Welter) द्वारा धारित वेदांता लिमिटेड के शेयरों पर जो प्रतिबंध लगे थे, उन्हें अब रिलीज कर दिया गया है। पहले इन शर्तों के तहत प्रमोटर ग्रुप को शेयर बेचने या उन पर नई देनदारी बनाने के लिए कुछ प्रतिबंधों का पालन करना पड़ता था।

Vedanta Demerger प्लान के तहत बनीं कंपनियों को मिला फायदा

रिपोर्ट के अनुसार, वेदांता लिमिटेड से अलग होकर बनी चार नई कंपनियों वेदांता एल्युमीनियम मेटल, वेदांता ऑयल एंड गैस, वेदांता पावर और वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड के शेयरों पर भी जो प्रतिबंध लागू थे, वे अब पूरी तरह समाप्त हो गए हैं। ये कंपनियां 15 जून, 2026 को शेयर बाजार में लिस्ट हुई थीं।

यह भी पढ़ें- अनिल अग्रवाल की Vedanta के लिए बड़ी खुशखबरी, CRISIL ने बढ़ाई रेटिंग; शेयरों पर दिखेगा असर?

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)