सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Axis, HDFC और Kotak बैंक के शेयर 5% तक फिसले, ICICI में दिख रही मजबूती; क्या हुआ ऐसा?

Published: Mon, 20 Jul 2026 09:47 AM (IST)

कमजोर तिमाही नतीजों और ब्रोकरेज फर्म इन्वेस्टेक द्वारा रेटिंग घटाए जाने के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयर में करीब 5% ...और पढ़ें

प्राइवेट बैंकों के शेयर गिरे (AI फोटो)

प्राइवेट बैंकों के शेयर गिरे (AI फोटो)

HighLights

  1. एचडीएफसी बैंक के शेयर में लगभग 5% की गिरावट

  2. इन्वेस्टेक ने बैंक की रेटिंग 'बाय' से 'होल्ड' की

  3. एक्सिस, कोटक बैंक भी गिरे, आईसीआईसीआई बैंक चढ़ा

नई दिल्ली। उम्मीद से कमजोर तिमाही नतीजों और ब्रोकरेज फर्म इंवेस्टेक द्वारा डाउनग्रेड किए जाने के बाद आज एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank Share Price Today) के शेयर में करीब 5 फीसदी की गिरावट आई है। BSE पर बैंक का शेयर 819.65 रुपये के मुकाबले 780.85 रुपये पर खुला और 780.45 रुपये तक नीचे फिसला है। करीब साढ़े 9 बजे ये शेयर 4.68 फीसदी या 38.40 रुपये गिरकर 781.25 रुपये पर है।
एचडीएफसी बैंक के अवाला आज एक्सिस बैंक में भी करीब 5 फीसदी और कोटक महिंद्रा बैंक में 3 फीसदी की गिरावट दिख रही है। बड़े प्राइवेट बैंकों में से केवल आईसीआईसीआई बैंक का शेयर हरे निशान में है।

तिमाही नतीजे रहे कमजोर

ब्रोकरेज फर्म इन्वेस्टेक ने HDFC बैंक के शेयर की रेटिंग घटा दी है। इन्वेस्टेक के अनुसार ज्यादातर पैमानों पर बैंक के नतीजे बाजार की उम्मीदों से कम रहे। इन्वेस्टेक ने HDFC बैंक की रेटिंग को "बाय" (खरीदने की सलाह) से घटाकर "होल्ड" (बनाए रखने की सलाह) कर दिया है, मगर इसके प्राइस टार्गेट को ₹915 से बढ़ाकर ₹920 कर दिया है। नए प्राइस टार्गेट का मतलब है कि शुक्रवार के क्लोजिंग लेवल से इसमें 12% की बढ़त की गुंजाइश है।

रिटेल लोन में ग्रोथ धीमी रही

HDFC बैंक के लिए अप्रैल-जून तिमाही को "कमजोर" बताते हुए, इन्वेस्टेक ने कहा कि रिटेल लोन में ग्रोथ धीमी रही, मौसमी वजहों से क्रेडिट कॉस्ट बढ़ी और मैनेजमेंट ने CEO के उत्तराधिकार की योजना के बारे में कोई साफ जानकारी नहीं दी।
इन्वेस्टेक के मुताबिक लगातार मार्जिन पर दबाव, होलसेल-बेस्ड ग्रोथ मिक्स और सीमित बढ़त की गुंजाइश को देखते हुए, स्टॉक की रेटिंग को घटाकर 'होल्ड' किया गया है।
एक समय आम सहमति से "बाय" (खरीदने लायक) माना जाने वाला HDFC बैंक, अब भी 47 में से 46 एनालिस्ट्स की नजर में "बाय" रेटिंग वाला स्टॉक है। चार महीनों में इस स्टॉक की रेटिंग में यह पहली बार कटौती हुई है।

एक्सिस और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर भी गिरे

आज एक्सिस बैंक में भी करीब 5 फीसदी और कोटक महिंद्रा बैंक में 3 फीसदी की गिरावट दिख रही है। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर हरे निशान में है। करीब साढ़े 9 बजे एक्सिस बैंक का शेयर 4.89 फीसदी गिरकर 1264 रुपये पर है, जबकि कोटक बैंक 3.07 फीसदी टूटकर 377.90 रुपये पर है। इस समय आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 0.77 फीसदी चढ़कर 1453 रुपये पर है। ब्रोकरेज फर्म इस शेयर को लेकर पॉजिटिव भी हैं, क्योंकि उनके अनुसार आईसीआईआई बैंक के नतीजे अच्छे रहे।

ये भी पढ़ें - मुकेश अंबानी का FMCG में बड़ा दांव: ₹30000 करोड़ से पलटेंगे बाजी! सप्लाई चेन और इंफ्रास्ट्रक्चर का बदलेगा नक्शा

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)