IPO News: ईएसडीएस सॉफ्टवेयर आईपीओ ने किया कमाल, लिस्टिंग पर निवेशकों का पैसा हुआ डबल से अधिक
ईएसडीएस सॉफ्टवेयर के शेयर ने आईपीओ प्राइस से 76% से अधिक प्रीमियम पर लिस्ट होकर शेयर बाजार में शानदार शुरुआत ...और पढ़ें

ESDS Software की दमदार लिस्टिंग (AI फोटो)
HighLights
ईएसडीएस सॉफ्टवेयर आईपीओ 76% से अधिक प्रीमियम पर लिस्ट हुआ
लिस्टिंग के बाद 20% अपर सर्किट से कुल 111.75% लाभ
निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक होकर 908.40 रुपये पर पहुंचा
नई दिल्ली। शुक्रवार को ईएसडीएस सॉफ्टवेयर के शेयर (ESDS Software IPO Listing) ने शेयर बाजार में जबरदस्त शुरुआत की। कंपनी का शेयर अपने IPO प्राइस से 76% से अधिक प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। इतना ही नहीं, लिस्टिंग के बाद शेयर में 20 फीसदी अपर सर्किट लग गया है, जिससे लिस्टिंग पर कुल प्रॉफिट 111.75 फीसदी हो गया है। यानी निवेशकों का पैसा डबल से अधिक हो गया है।
किस भाव पर पहुंचा शेयर?
ESDS सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन का शेयर NSE पर 757 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए, जो IPO प्राइस के मुकाबले 76.46 प्रतिशत का मजबूत प्रीमियम है। इसके बाद 20 फीसदी अपर सर्किट के साथ ये आईपीओ प्राइस (429 रुपये) के मुकाबले 111.75 फीसदी गेन के साथ 908.40 रुपये पर पहुंच गया है। 720 करोड़ रुपये के इस IPO के लिए प्राइस बैंड 408-429 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।
BSE पर कंपनी का शेयर 746.30 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ, जो 73.96 प्रतिशत का प्रीमियम है। लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 8,747.45 करोड़ रुपये रहा।
कैसा रहा था IPO?
28 अगस्त से 1 सितंबर के बीच चली बिडिंग के दौरान प्राइमरी मार्केट में इसे 135.88 गुना से ज़्यादा सब्सक्रिप्शन मिला था, जिसके बाद आज इसकी लिस्टिंग हुई। ESDS Software की मार्केट में एंट्री उम्मीद से बेहतर रही। इसने ग्रे-मार्केट के उन अनुमानों को भी पीछे छोड़ दिया, जिनमें लिस्टिंग पर लगभग 57-72% के मुनाफे का अनुमान लगाया गया था।
क्या करती है कंपनी?
ESDS Software Solution एआई-बेस्ड क्लाउड, मैनेज्ड सर्विसेज, डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन देने वाली कंपनी है। इसने आईपीओ से पहले एंकर इन्वेस्टर्स से ₹216 करोड़ जुटाए थे।
कंपनी IPO से मिली रकम में से ₹576 करोड़ का इस्तेमाल अपने डेटा सेंटर्स के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग और दूसरे इक्विपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर खरीदने और लगाने में करेगी। बाकी रकम का इस्तेमाल आम कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - नेपाल के सबसे अमीर शख्स पर FSSAI का कड़ा एक्शन, भुजिया की बिक्री पर लगाई रोक; घर-घर बिकता है इसका प्रोडक्ट
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
