सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल के सबसे अमीर शख्स पर FSSAI का कड़ा एक्शन, भुजिया की बिक्री पर लगाई रोक; घर-घर खाया जाता है इसका प्रोडक्ट

Published: Fri, 04 Sep 2026 09:57 AM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2026 11:05 AM (IST)

वाई-वाई नूडल्स बनाने वाली कंपनी सीजी फूड्स इंडिया पर भारत में कुछ उत्पादों की बिक्री रोकने का आदेश दिया गया ...और पढ़ें

नेपाल के सबसे अमीर शख्स

नेपाल के सबसे अमीर शख्स

HighLights

  1. वाई-वाई नूडल्स कंपनी पर भारत में बिक्री रोकने का आदेश

  2. फैक्ट्री में साफ-सफाई की कमी, फर्श से नूडल्स का उपयोग

  3. FSSAI ने 32,000 किलो स्टॉक, एक्सपायर्ड उत्पाद जब्त किए

नई दिल्ली। मैगी और यिप्पी के अलावा आपने एक और नूडल्स का नाम सुना होगा। ये है वाई-वाई नूडल्स। वाई-वाई नूडल्स, नेपाल के सबसे अमीर शख्स बिनोद चौधरी की मल्टी-इंडस्ट्री कंपनी CG कॉर्प ग्लोबल का ब्रांड है। अब इसी कंपनी और चौधरी पर भारत में एक संकट आ गया है।
शुक्रवार को भारत ने 'वाई-वाई' (Wai-Wai) नूडल्स बनाने वाली कंपनी को कुछ प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकने का आदेश दिया। जांच में पता चला कि कंपनी अपनी फैक्ट्री में भारतीय स्नैक्स बनाने के लिए साफ-सफाई का ध्यान रखे बिना "फर्श पर गिरे और टूटे हुए नूडल्स" का इस्तेमाल कर रही थी।

फूड सेफ्टी पर अभियान तेज

वाई-वाई नूडल्स पर ये एक्शन भारत में फूड सेफ्टी को लेकर चलाए जा रहे एक बड़े अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के तहत केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी डोमिनोज और पिज्जा हट से लेकर डियाजियो (Diageo) जैसे बड़े और छोटे ब्रांड्स और खाने-पीने की जगहों के खिलाफ फूड सेफ्टी, साफ-सफाई या लेबलिंग में किसी भी तरह की कमी पाए जाने पर सख़्त कार्रवाई कर रहे हैं।

राजस्थान का है मामला

शुक्रवार को राजस्थान में CG Foods India की एक फैक्ट्री के लिए आदेश जारी किया गया। यह कंपनी CG Corp Global का हिस्सा है, जिसके प्रमुख नेपाल के इकलौते अरबपति बिनोद चौधरी हैं, जिन्हें "नूडल किंग" भी कहा जाता है।
रेगुलेटर की जांच 'वाई-वाई' (Wai Wai) ब्रांड के दो 'भुजिया' उत्पादों पर फोकस्ड रही। भुजिया एक लोकप्रिय तला हुआ भारतीय स्नैक है जिसे देश में कई कंपनियाँ छोटे पैकेट में बेचती हैं।

एक्सपायर माल भी पकड़ा गया

FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि निरीक्षकों को पता चला कि "फर्श पर गिरे टूटे हुए नूडल्स को बिना हीट ट्रीटमेंट (गर्म किए बिना) के दोबारा प्रोसेस करके भुजिया बनाया जा रहा था"।
CG Foods India ने फिलहाल इस मामले पर कोई जवाब नहीं दिया है। FSSAI ने बताया कि अधिकारियों ने फैक्ट्री से 32,000 किलोग्राम स्टॉक और 1,925 बक्से एक्सपायर्ड (समय सीमा समाप्त) तैयार उत्पाद जब्त किए।

मुंबई में भी छापेमारी

प्राधिकरण ने यह भी कहा कि जांच के लिए नमूने भी लिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते भारतीय अधिकारियों ने मुंबई में एक अवैध कारोबार पर छापा मारा, जहाँ PepsiCo, Nestle और अन्य कंपनियों के असली फूड प्रोडक्ट्स पर एक्सपायरी डेट और न्यूट्रिशनल जानकारी (पोषण संबंधी जानकारी) के साथ छेड़छाड़ की जाती थी ताकि उन्हें दूसरे देशों में एक्सपोर्ट किया जा सके।

ये भी पढ़ें - मोदीनगर तो सब जानते हैं, मगर ओखला की 'मोदी मिल्स' का असली मालिक कौन? यहां से दिल्ली में घर-घर तक पहुंचता था आटा!