सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Diwali पर कितने बजे खुलेगा बाजार, क्या उस दिन कर सकते हैं SIP? MCX पर मुहूर्त ट्रेडिंग का क्या है टाइम, जानिए

Published: Sat, 07 Nov 2026 04:11 PM (IST)Updated: Sat, 07 Nov 2026 06:53 PM (IST)

8 नवंबर को दीपावली के मौके पर भारतीय शेयर बाजार के दो प्रमुख एक्सचेंज BSE और NSE मुहूर्त पर ट्रेडिंग ...और पढ़ें

मुहूर्त ट्रेडिंग 8 नवंबर को दोपहर 2:05 बजे से 3:30 बजे तक।

मुहूर्त ट्रेडिंग 8 नवंबर को दोपहर 2:05 बजे से 3:30 बजे तक।

HighLights

  1. दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग 8 नवंबर को दोपहर में होगी।

  2. एनएसई, बीएसई, एमसीएक्स के ट्रेडिंग समय निर्धारित किए गए।

  3. मुहूर्त ट्रेडिंग में एसआईपी निवेश करना संभव है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Diwali 2026:  भारत के शेयर बाजार इस सप्ताह तूफानी तेजी के साथ बंद हुए थे। शुक्रवार को सेंसेक्स 1,718.01 अंक चढ़कर 81,028.02 पर बंद हुआ तो निफ्टी 493.75 अंक चढ़कर 25,030.35 पर बंद हुआ। दीवाली से पहले इस तेजी ने निवेशकों में अलग ही उत्साह पैदा कर दिया। ऐसे में निवेशकों को उम्मीद है कि शायद दीपावली के मुहूर्त ट्रेडिंग पर भी यही तेजी जारी रह सकती है। लेकिन मुहूर्त ट्रेडिंग की टाइमिंग कितनी है और क्या मुहूर्त ट्रेडिंग में आप SIP कर सकते हैं या नहीं। आइए इन सवालों के जवाब जानते हैं।

दीपावली पर कितने बजे खुलेगा बाजार?

इस बार दीवाली का त्योहार 8 नवंबर को पढ़ रहा है। इस दिन रविवार है और रविवार को भारतीय शेयर बाजार बंद रहते हैं। लेकिन दीपावली होने के चलते बाजार कुछ घंटों के लिए खुलेगा। और इस दौरान मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग NSE और BSE दोनों एक्सचेंज पर होगी।

दीवाली पर 'मुहूर्त ट्रेडिंग' दोपहर 2:05 बजे शुरू होगी और दोपहर 3:30 बजे तक चलेगी। लाइव ट्रेडिंग सत्र के अलावा, दोपहर 1:50 बजे से 2:05 बजे के बीच एक 'ब्लॉक डील' सत्र भी होगा।

प्री-ओपन ऑर्डर एंट्री सेशन दोपहर 2:05 बजे शुरू होगा और दोपहर 2:10 बजे समाप्त होगा। प्री-मार्केट सेशन में लिमिट और मार्केट, दोनों तरह के ऑर्डर के लिए ऑर्डर एंट्री, उनमें बदलाव (मॉडिफिकेशन) और उन्हें रद्द (कैंसिलेशन) करने की सुविधा होगी।

इसके बाद, दोपहर 2:15 बजे से 2:17 बजे तक प्री-ओपन (ऑर्डर मैचिंग और ट्रेड कन्फर्मेशन) का समय होगा। इसके बाद, दोपहर 2:17 बजे से 2:20 बजे तक प्री-ओपन बफर पीरियड होगा। और दोपहर 2:20 से लेकर 3:30 तक ट्रेडिंग होगी।

MCX पर कितने बजे होगी मुहूर्त ट्रेडिंग

कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में ट्रेडिंग दोपहर 2:20 बजे शुरू होगी और दोपहर 3:30 बजे समाप्त होगी। रविवार, 8 नवंबर को एक विशेष सत्र दोपहर 2:05 बजे शुरू होगा और दोपहर 2:19 बजे समाप्त होगा। MCX पर दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र दोपहर 2:20 बजे से दोपहर 3:30 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा।

MCX time

क्या मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान कर सकते हैं SIP?

अगर आप दीपावली के दिन म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। हालांकि, जरूरी नहीं कि आपने निवेश किया और वह निवेश हो गया। जब आप निवेश के लिए प्रोसीड करते हैं तो वह ऑर्डर लगाना होता है। बहुत से ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म दीपावली के दिन SIP शुरू करने या फंड खरीदने का विकल्प देते हैं। यानी आप ऑर्डर सबमिट कर सकते हैं। लेकिन वह ऑर्डर तभी से शुरू होगा जब आपका निवेश म्यूचुअल फंड हाउस तक पहुंचेगा। जैसे आपने एकमुश्त निवेश किया या फिर SIP की पेमेंट कर दी। यह पेमेंट जब म्यूचुअल फंड हाउस के पास पहुंचेगी उसी बिजनेस डे के आधार पर आपको NAV अलॉट होगी।

यह भी पढ़ें- Yamuna Expressway बनाने वाले JP ग्रुप की स्टोरी: सरकारी इंजीनियर का साम्राज्य, आज अदाणी के हाथों में कमान

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।