सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SEBI के एलान से BSE के शेयर में जोरदार तेजी, ₹3450 के ऊपर निकला भाव; डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स से जुड़ा है मामला

Published: Fri, 04 Sep 2026 10:48 AM (IST)Updated: Fri, 04 Sep 2026 11:12 AM (IST)

4 सितंबर को BSE के शेयर में लगभग 5% की बढ़त दर्ज की गई, यह मार्केट रेगुलेटर SEBI के डेरिवेटिव्स ...और पढ़ें

बीएसई के शेयर में शानदार तेजी

बीएसई के शेयर में शानदार तेजी

HighLights

  1. 4 सितंबर को बीएसई के शेयर में लगभग 5% की बढ़त

  2. SEBI डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स के सेटलमेंट प्राइस की समीक्षा करेगा

  3. सुबह 10:45 बजे शेयर 3,449.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था

नई दिल्ली। 4 सितंबर को BSE के शेयर में लगभग 5% की बढ़त हुई। यह बढ़त मार्केट रेगुलेटर SEBI के उस बयान के एक दिन बाद हुई, जिसमें कहा गया था कि वह इक्विटी कैश मार्केट में क्लोजिंग ऑक्शन सेशन पर मिले फीडबैक के आधार पर डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स के सेटलमेंट प्राइस तय करने के तरीके की समीक्षा करेगा।
करीब पौने 11 बजे बीएसई का शेयर एनएसई पर 3,449.70 रुपये पर चल रहा है। इस वक्त शेयर में 143.60 रुपये या 4.34% फीसदी की तेजी है। अभी तक के कारोबार में ये 3,474 रुपये तक ऊपर गया है।

सेबी का नया प्लान

SEBI ने सिक्योरिटीज की क्लोजिंग कीमतें तय करने के लिए 3 अगस्त को क्लोजिंग ऑक्शन सेशन शुरू किया था। लेकिन इसे लागू करने के बाद कुछ दिक्कतें सामने आईं, जैसे अलग-अलग एक्सचेंजों पर इंडेक्स के क्लोजिंग लेवल में अंतर, ऑप्शन की कीमतों में उतार-चढ़ाव और संभावित हेरफेर की चिंता - खासकर उन दिनों जब बेंचमार्क डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी होती है।
अब रेगुलेटर ने कहा कि इसे अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स से फीडबैक मिला है और वह डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स के सेटलमेंट की कीमतें तय करने के तरीके में कुछ बदलाव का प्रस्ताव रखेगा। एक बड़ी चिंता का विषय CAS के जरिए तय क्लोजिंग प्राइस का इस्तेमाल करके एक्सपायरी पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स के सेटलमेंट की कीमतें तय करना है।

डिस्कशन पेपर किया जाएगा जारी

रेगुलेटर ने कहा, "CAS को लागू करने के शुरुआती दौर के एक्सपीरियंस और अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स से मिले फीडबैक पर विचार करने के बाद, SEBI डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स के सेटलमेंट की कीमतें तय करने के तरीके में कुछ बदलाव का प्रस्ताव रख सकता है।"
SEBI एक हफ्ते के अंदर प्रस्तावित बदलावों की जानकारी देने वाला एक डिस्कशन पेपर भी जारी करेगा।

तेजी से उतार-चढ़ाव का मामला

हाल ही में शुरू हुए क्लोजिंग ऑक्शन सेशन के दौरान भारतीय इक्विटी मार्केट में, खासकर डेरिवेटिव्स की एक्सपायरी वाले दिनों में, कीमतों में तेजी से उतार-चढ़ाव देखा गया। BSE की वेबसाइट के मुताबिक, गुरुवार को भारत के बेंचमार्क स्टॉक इंडेक्स का इंडिकेटिव क्लोजिंग प्राइस कुछ समय के लिए 2.5% गिर गया।
इसकी वजह से क्लोजिंग ऑक्शन के दौरान BSE सेंसेक्स के कुछ पुट ऑप्शंस के प्रीमियम में 400% से 500% तक की बढ़ोतरी हुई।

ये भी पढ़ें - IPO News: ईएसडीएस सॉफ्टवेयर आईपीओ ने किया कमाल, लिस्टिंग पर निवेशकों का पैसा हुआ डबल से अधिक

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)