सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bandhan Bank Share: बड़े दिनों बाद बंधन बैंक के शेयरों में जोरदार तेजी, इस एक खबर से दौड़े शेयर, भाव ₹171 पर

Published: Tue, 08 Sep 2026 06:08 PM (IST)

बंधन बैंक के शेयर 8 सितंबर को 4% चढ़ गए। शेयरों में यह तेजी बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड लॉन्च किए जाने के बाद आई है।

बंधन बैंक के शेयर तेजी के साथ बंद हुए।

बंधन बैंक के शेयर तेजी के साथ बंद हुए।

HighLights

  1. बंधन बैंक के शेयर 4% तक चढ़े।

  2. क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के बाद शेयरों में तेजी।

  3. जुलाई में Q1 नतीजों के बाद गिरे थे शेयर।

नई दिल्ली। बंधन बैंक के शेयरों (Bandhan Bank Share Price) में 8 सितंबर को अच्छी तेजी देखने को मिली है और 4 फीसदी तक चढ़ गए। दरअसल, बैंक ने मास्टरकार्ड के साथ मिलकर क्रेडिट कार्ड सेगमेंट में कदम रखा है और चार तरह के कार्ड लॉन्च किए हैं। क्रेडिट कार्ड लॉन्च के चलते बड़े दिनों के बाद बंधन बैंक के शेयरों में 4 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। यह स्टॉक लगातार गिरावट का सामना कर रहा है। इस साल जुलाई में इस शेयर ने बड़ी गिरावट दिखाई थी, और यह 15 फीसदी तक टूट गया था।

शेयरों में क्यों आई थी गिरावट?

बंधन बैंक के शेयरों में जुलाई के महीने में गिरावट पहली तिमाही के नतीजों के बाद आई थी। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में बैंक के नेट प्रॉफ़िट में सालाना आधार पर (YoY) 34.8% की बढ़ोतरी दर्ज हुई थी। इस बढ़ोतरी की वजह कम प्रोविज़निंग थी। बंधन बैंक के Q1 नतीजों में एक मुख्य नकारात्मक बात यह थी कि मैनेजमेंट ने FY27 के लिए 'एक्जिट रिटर्न-ऑन-एसेट्स' (RoA) का अनुमान 1.6% – 1.8% से घटाकर 1.2% – 1.4% कर दिया। ऐसा अनिश्चित बाहरी कारकों और डिपॉजिट के मामले में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण NIM और ऑपरेटिंग खर्च (opex) पर पड़ने वाले दबाव की आशंका को देखते हुए किया गया।

ब्रोकरेज ने घटा दिए टारगेट

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने तिमाही नतीजों के बाद बंधन बैंक के शेयरों पर टारगेट प्राइस घटा दिए थे। ब्रोकरेज ने बंधन बैंक के शेयरों की रेटिंग को घटाकर ‘न्यूट्रल’ किया, जबकि प्रति शेयर ₹225 का टारगेट प्राइस बरकरार रखा है।

ये भी पढ़ें - Vodafone idea पर बड़ा अलर्ट, शेयर के 47% गिरावट की आशंका; स्पेक्ट्रम पेमेंट में हो सकती है दिक्कत?

बता दें कि बंधन बैंक ने अगस्त 2015 में अपना कामकाज शुरू किया था। अभी यह बैंक 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 6,400 से ज़्यादा बैंकिंग आउटलेट्स के ज़रिए 3.2 करोड़ से ज़्यादा ग्राहकों को सेवाएँ दे रहा है। जून 2026 तक इसका डिपॉज़िट बेस 1.65 लाख करोड़ रुपये था।