सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अनिल अंबानी की Reliance Power से आई बड़ी खबर, फंड जुटाने और नए निदेशकों की नियुक्ति पर लगी मुहर

Published: Sat, 15 Aug 2026 02:52 PM (IST)Updated: Sat, 15 Aug 2026 04:50 PM (IST)

रिलायंस पावर की 32वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों ने फंड जुटाने के महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिसमें QIP और NCD जारी करना शामिल है।

रिलायंस पावर के शेयरधारकों ने फंड जुटाने के प्रस्तावों को दी मंजूरी।

रिलायंस पावर के शेयरधारकों ने फंड जुटाने के प्रस्तावों को दी मंजूरी।

HighLights

  1. शेयरधारकों ने फंड जुटाने के प्रस्तावों को दी मंजूरी।

  2. QIP और NCD के जरिए पूंजी जुटाने की तैयारी।

  3. नए निदेशक नियुक्त, कंपनी की वित्तीय मजबूती पर जोर।

नई दिल्ली। एक समय भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार रहे अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर (Anil Ambani Reliance Power) ने शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को अपनी 32वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) सफलतापूर्वक संपन्न की। इस बैठक में शेयरधारकों ने कंपनी के भविष्य और वित्तीय मजबूती से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को अपनी मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यमों के जरिए आयोजित की गई थी। बैठक की अध्यक्षता कंपनी के कार्यकारी निदेशक, सीईओ और सीएफओ श्री नीरज पारख ने की। बैठक में कोरम पूरा होने के बाद कार्यवाही शुरू की गई, जिसमें कंपनी के निदेशकों, वैधानिक ऑडिटर्स और प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों (KMPs) ने हिस्सा लिया।

फंड जुटाने पर विशेष जोर

इस AGM का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रिलायंस पावर (Reliance Power) द्वारा पूंजी जुटाने के प्रस्तावों को मंजूरी मिलना रहा। शेयरधारकों ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के माध्यम से प्रतिभूतियां जारी करने और नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) जारी करने के विशेष प्रस्तावों को पारित कर दिया है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी आने वाले समय में अपने विस्तार या कर्ज प्रबंधन के लिए बाजार से फंड जुटाने की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें- लाल किले से PM मोदी का आर्थिक रोडमैप: 'फ्रेजाइल फाइव' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक, 'शक्ति की सप्त धारा' पर फोकस

कंपनी ने फाइलिंग में बताया कि सदस्यों को बताया गया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने रिमोट ई-वोटिंग के लिए KFin टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (KFintech) की सेवाएं ली हैं और ई-वोटिंग प्रक्रिया के लिए स्क्रूटिनाइजर के तौर पर M/s. दयाल एंड लोहिया, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के पार्टनर अनिल लोहिया या उनकी अनुपस्थिति में खुशित जैन को नियुक्त किया है।

निदेशक की नियुक्ति की हरी झंडी

बैठक के दौरान 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के ऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय विवरणों को अपनाया गया। इसके अलावा, श्री सचिन महापात्रा को रोटेशन के आधार पर निदेशक के रूप में पुनः नियुक्त किया गया। साथ ही, डॉ. अविनाश गुप्ता को स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल गई।

यह भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, देश में ही बनेगा भारत के स्वदेशी AMCA लड़ाकू विमान का इंजन

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)