अनिल अग्रवाल की Vedanta के लिए बड़ी खुशखबरी, CRISIL ने बढ़ाई रेटिंग; शेयरों पर दिखेगा असर?
अनिल अग्रवाल की वेदांता लिमिटेड (Vedanta) को CRISIL रेटिंग्स से बड़ी खुशखबरी मिली है, जिसने कंपनी की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग को 'CRISIL AA' से बढ़ाकर 'CRISIL AA+/Stable' कर दिया है।

CRISIL ने वेदांता की लॉन्ग-टर्म रेटिंग बढ़ाई, अब AA+/Stable.
HighLights
CRISIL ने वेदांता की लॉन्ग-टर्म रेटिंग बढ़ाई, अब AA+/Stable.
यह अपग्रेड कंपनी की मजबूत वित्तीय सेहत का प्रतीक है.
वेदांता एल्युमीनियम को भी समान AA+/Stable रेटिंग मिली.
नई दिल्ली। भारत के दिग्गज अरबपति दिग्गज माइनिंग और मेटल कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) के लिए वित्तीय मोर्चे पर एक बड़ी सकारात्मक खबर आई है। प्रमुख रेटिंग एजेंसी CRISIL Ratings Limited ने कंपनी की क्रेडिट रेटिंग में सुधार (Upgrade) किया है।
अब क्रिसिल रेटिंग अपडेट का असर वेदातां के शेयरों (Vedanta Share Price) पर बाजार में देखने को मिल सकता है। गुरुवार 16 जुलाई 2026 को वेदांता के शेयर के शेयर BSE पर -1.04% गिरकर 257.90 के स्तर पर बंद हुए।
Vedanta की रेटिंग में क्या बदलाव हुआ?
CRISIL ने वेदांता लिमिटेड (Vedanta) की लॉन्ग-टर्म रेटिंग को 'CRISIL AA' (जो पहले 'Watch Developing' के अंतर्गत थी) से बढ़ाकर 'CRISIL AA+/Stable' कर दिया है। इसके साथ ही, कंपनी के नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) को भी 'CRISIL AA+' रेटिंग दी गई है और इसका आउटलुक 'स्टेबल' (स्थिर) रखा गया है।
वहीं, कंपनी की शॉर्ट-टर्म रेटिंग को 'CRISIL A1+' पर बरकरार रखा गया है, जो कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और अल्पकालिक ऋण चुकाने की बेहतरीन क्षमता को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें- नोएडा, आगरा, मसूरी से दिल्ली तक... JP Associates के 5 होटलों पर अदाणी खेलेंगे बड़ा दांव! ITC से साधा संपर्क
किसी भी कंपनी की रेटिंग में सुधार इस बात का संकेत होता है कि उसकी वित्तीय सेहत बेहतर हो रही है। 'Stable' आउटलुक का मतलब है कि रेटिंग एजेंसी को उम्मीद है कि भविष्य में भी कंपनी का प्रदर्शन स्थिर रहेगा। इससे कंपनी के लिए बाजार से कम ब्याज दरों पर कर्ज जुटाना आसान हो जाता है और निवेशकों का कंपनी के प्रति भरोसा बढ़ता है।
Vedanta Aluminum को क्रिसिल ने क्या रेटिंग दी?
वेदांता ग्रुप की पैरेंट कंपनी के साथ क्रिसिल ने वेदांता एल्युमीनियम पर भी रेटिंग दी है। रेटिंग एजेंसी ने नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर को ‘CRISIL AA+’ रेटिंग दी गई और इसे 'स्टेबल' (स्थिर) कैटेगरी में रखा। और लॉन्ग-टर्म रेटिंग को अपग्रेड करके AA+/स्टेबल किया। सात ही शॉर्ट-टर्म रेटिंग को बरकरार रखा गया।
यह भी पढ़ें- Vedanta की 61वीं AGM में बड़ा उलटफेर! अनिल अग्रवाल फिर बने डायरेक्टर, डिविडेंड और नई नियुक्तियों पर लगी मुहर
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
