गौतम अदाणी के इस शेयर में तूफानी तेजी, बनाया 52वीक का नया हाई; 6 महीने में दे चुका है 60% का रिटर्न
गौतम अदाणी की अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions Limited) के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई, 5 जून को इसने 52-सप्ताह का नया उच्च स्तर बनाया। क ...और पढ़ें

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर ने 52-सप्ताह का नया उच्च स्तर बनाया
HighLights
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर ने 52-सप्ताह का नया उच्च स्तर बनाया।
पिछले 6 महीने में शेयरों ने 60% से अधिक का शानदार रिटर्न दिया।
अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर से लगभग दोगुना उछल चुका है।
नई दिल्ली। भारत के अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी के अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (Adani Energy Solutions Limited) के शेयरों में शुक्रवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। 5 जून को कंपनी के शेयरों ने अपना नया 52वीक का हाई बनाया। अदाणी एनर्जी के शेयर बीते 6 महीने में 60 फीसदी से अधिक का रिटर्न दे चुके हैं।
11 बजकर 45 मिनट के आसपास अदाणी एनर्जी के शेयर 3.98 % की तेजी के साथ 1,580.50 रुपये (Adani energy solutions share price) के स्तर पर ट्रेड कर रहे थे। आज इसका शेयर 1,528.40 रुपये के स्तर पर खुला और 1,585.00 के उच्चतम स्तर तक गए।
Adani Energy Solutions के शेयरों ने बनाया 52वीक का नया हाई
5 जून को गौतम अदाणी की अदाणी एनर्जी के शेयरों ने अपना नया 52 वीक का हाई बनाया। अब अदाणी एनर्जी का नया 52वीक हाई 1585.00 है। यह अपने 52वीक लो से करीब दोगुना है। 5 सितंबर 2025 को अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 52 हफ्ते के निचले स्तर पर था। उस समय इसके शेयर की कीमत 744.90 रुपये थी। और 9 ही महीने में यह लगभग 100 फीसदी उछल चुका है।
6 महीने में दिया 60% से ज्यादा का रिटर्न
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (Adani energy solutions) के शेयरों ने पिछले 6 महीने में 60 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। और एक साल में यह 80 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। अगर आपने अदाणी के इस शेयर में 6 महीने पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो यह निवेश 1 लाख 60 हजार रुपये का हो जाता। वहीं, एक साल पहले किया गया निवेश 1 लाख 80 हजार रुपये हो जाता।
खबरें और भी

यह भी पढ़ें-US SEC केस बंद होते ही इस अमेरिकी कंपनी ने बदला गेम, अंबानी को छोड़ अदाणी ग्रुप पर लगाए 20 हजार करोड़ रुपये
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)