5 दिन में 80% तक बढ़ाई दौलत, इन 5 शेयरों ने मचा दी हलचल; आपने इनमें से कोई खरीदा?
पिछले सप्ताह शेयर बाजार में शानदार तेजी दर्ज की गई, जहां सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 6% की वृद्धि हुई। मध्य पूर्व में सीजफायर के कारण बाजार में सकारात्मक माहौल बना।

पिछले हफ्ते 5 शेयरों ने दिया 80 फीसदी तक रिटर्न

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली। पिछला सप्ताह शेयर बाजार के लिए काफी शानदार रहा। मध्य पूर्व में सीजफायर के चलते पूरे सप्ताह में, BSE सेंसेक्स 4,230.70 अंक, या 5.77 प्रतिशत बढ़कर 77,550.25 पर बंद हुआ। इसी तरह, NSE निफ्टी 50 1,337.50 अंक, या 5.88 प्रतिशत बढ़कर 24,050.60 पर बंद हुआ। जहां एक तरफ मुख्य स्टॉक एक्सचेंज करीब 6-6 फीसदी ऊपर चढ़े, वहीं 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को सिर्फ 5 दिन में 80 फीसदी तक रिटर्न दिया। आइए जानते हैं इन शेयरों की डिटेल।
Vashu Bhagnani Industries Share Price
इस कंपनी का शेयर पिछले हफ्ते 48.27 रुपये से 86.90 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 80.03 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को भी ये करीब 18 फीसदी ऊपर चढ़ा। इसकी मार्केट कैपिटल करीब 546 करोड़ रुपये है।
Hemang Resources Share Price
हेमंग रिसॉर्सेज के शेयर ने पिछले हफ्ते कमाल दिखाते हुए 78.58 फीसदी की छलांग लगाई और 9.85 रुपये से 17.59 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर 5.99 फीसदी गिरकर 17.59 रुपये पर बंद हुआ। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 23.26 करोड़ रुपये है।
Alphalogic Techsys Share Price
अल्फालॉजिक टेकसिस के शेयर ने पिछले हफ्ते 60.99 फीसदी की कमाई कराई। इसका शेयर 41.53 रुपये से 66.86 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को इसका शेयर 20 फीसदी उछलकर 66.86 रुपये पर बंद हुआ। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल 418.62 करोड़ रुपये है।
Amin Tannery Share Price
अमीन टेनरी का शेयर शुक्रवार को 0.05 रुपये या 2.34 फीसदी गिरकर 2.09 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 22.24 करोड़ रुपये है। बीते हफ्ते इसका शेयर 1.30 रुपये से 2.09 रुपये तक उछला और 60.77 फीसदी रिटर्न दिया।
Ahmedabad Steel Craft Share Price
इस कंपनी का शेयर पिछले हफ्ते 104 रुपये से 165 रुपये पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों को 58.65 फीसदी रिटर्न मिला। शुक्रवार को ये फ्लैट बंद हुआ। इसकी मार्केट कैपिटल करीब 251.81 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें - 'पेड़ कभी आसमान तक नहीं बढ़ते'...इस एक चीज पर भरोसा करके शेयर बाजार से झुनझुनवाला ने बनाए अरबों; अरबपति ने उठाया पर्दा
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें [email protected] पर भेज सकते हैं।"
(डिस्क्लेमर: यहां शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
