सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SSY Calculation: हर महीने सिर्फ ₹1500 बचाकर बनाएं लाखों का फंड, कैलकुलेशन से समझें कैसे संवरेगा बिटिया का भविष्य?

Published: Tue, 08 Sep 2026 02:26 PM (IST)

सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के भविष्य के लिए एक सुरक्षित और लोकप्रिय निवेश विकल्प है। इसमें हर महीने ₹1500 निवेश ...और पढ़ें

बेटी के लिए बनाएं लाखों का फंड!

बेटी के लिए बनाएं लाखों का फंड!

HighLights

  1. सुकन्या समृद्धि योजना 8.2% ब्याज के साथ सुरक्षित निवेश।

  2. ₹1500 मासिक निवेश से बेटी के लिए ₹8 लाख का फंड।

  3. योजना EEE कैटेगरी में, निवेश और रिटर्न टैक्स-फ्री।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: बेटियों के सुरक्षित भविष्य, उनकी उच्च शिक्षा और शादी के खर्चों की चिंता दूर करने के लिए केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya samriddhi yojana) सबसे लोकप्रिय और सुरक्षित निवेश विकल्पों में से एक है। यह योजना 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत शुरू हुई थी।

वर्तमान में सरकार इस योजना पर 8.2% की दर से सालाना ब्याज दे रही है, तो पीपीएफ (PPF) और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) जैसी कई अन्य बचत योजनाओं के मुकाबले काफी बेहतर है।

अगर आप इस योजना में हर महीने एक छोटी सी रकम, जैसे कि 1500 रुपये भी निवेश करते हैं, तो लंबी अवधि में कंपाउंडिंग की ताकत से एक बड़ा फंड तैयार किया जाता है।

₹1500 के मंथली निवेश का पूरा कैलकुलेशन

सुकन्या समृद्धि योजना का नियम है कि आपको खाता खुलने की तारीख से केवल 15 साल तक ही निवेश करना होता है। लेकिन, खाते की मैच्योरिटी 21 साल में होती है। यानी 15वें साल के बाद 21वें साल तक (6 साल तक) आपको कोई रकम जमा नहीं करनी होती, लेकिन आपकी जमा किए गए पैसों पर 8.2% की दर से ब्याज जुड़ता रहता है।

  • प्रति माह निवेश: ₹1500
  • पैसे जमा करने की अवधि: 15 वर्ष
  • सालाना निवेश: ₹18000
  • 15 साल में निवेश: ₹1,500 × 12 × 15 = ₹2,70,000
  • यानी 15 साल में आपकी जेब से कुल ₹2.70 लाख जाएंगे।
  • वर्तमान ब्याज दर: 8.2% सालाना
  • मैच्योरिटी अवधि: 21 साल
  • कुल ब्याज का लाभ: लगभग ₹5,61,917
  • मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल रकम: लगभग ₹8,31,917

(नोट: यह कैलकुलेशन इस आधार पर है कि आप हर महीने की 5 तारीख से पहले 1500 रुपये जमा करते हैं। यदि आप वित्तीय वर्ष की शुरुआत (अप्रैल) में ही एक साथ पूरे 18,000 रुपये जमा कर देते हैं, तो मैच्योरिटी की रकम 8.61 लाख रुपये तक हो सकती है।)

इस योजना का फायदा

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा है कि सुकन्या समृद्धि योजना EEE (Exempt-Exempt-Exempt) कैटेगरी में आती है। इसका मतलब है कि इसमें निवेश की गई रकम (इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख तक), उस पर मिलने वाले ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली पूरी रकम पर आपको कोई टैक्स नहीं देना होता। यह पूरी तरह टैक्स-फ्री है।

 यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के पास है ₹7790 करोड़ की दौलत, फिल्मों से ज्यादा इन बिजेनस से होती है कमाई! SRK को देती हैं टक्कर