सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस के पास है ₹7790 करोड़ की दौलत, फिल्मों से ज्यादा इन बिजेनस से होती है कमाई! SRK को देती हैं टक्कर

Published: Tue, 08 Sep 2026 12:45 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2026 01:08 PM (IST)

Richest Actress in India: ₹7,790 करोड़ की अनुमानित संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर महिला फिल्म स्टार कौन हैं? ...और पढ़ें

कई सेक्टर में फैला है इस एक्ट्रेस का बिजनेस (AI Photo)

कई सेक्टर में फैला है इस एक्ट्रेस का बिजनेस (AI Photo)

HighLights

  1. ₹7,790 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे अमीर एक्ट्रेस।

  2. IPL टीम KKR में निवेश से हुई बड़ी कमाई।

  3. रियल एस्टेट, सीमेंट, रेस्टोरेंट भी आय के स्रोत।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां फिल्मों, विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट से करोड़ों रुपये कमाती हैं। लेकिन अगर बात कुल नेट वर्थ की हो तो एक नाम इन सबसे काफी अलग निकल जाता है। हैरानी की बात यह है कि यह नाम आज की टॉप स्टार्स का नहीं, बल्कि 90 के दशक की सुपरहिट अभिनेत्री जुही चावला का है। रिपोर्ट के मुताबिक, जुही चावला की अनुमानित नेट वर्थ करीब ₹7,790 करोड़ (Juhi Chawala Net worth) है, और इसी के साथ वह भारत की सबसे अमीर महिला फिल्म स्टार हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल आता है कि इनके कमाई का जरिया क्या है?

IPL ने बदल दी जूही चावला की दौलत की कहानी

जूही चावला और Shah Rukh Khan की दोस्ती सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रही। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और बाद में बिजनेस पार्टनर भी बने। साल 2008 में जब IPL की शुरुआत हुई तो जूही चावला ने अपने पति जय मेहता और एक्टर शाहरूख खान के साथ मिलकर Kolkata Knight riders में निवेश किया। KKR को करीब ₹600 करोड़ में खरीदा गया था। उस समय यह एक बड़ा जोखिम माना जा रहा था, क्योंकि IPL बिल्कुल नया कॉन्सेप्ट था और किसी को अंदाजा नहीं था कि यह लीग आगे चलकर इतनी बड़ी इंडस्ट्री बन जाएगी।

शुरुआती सीजन में KKR का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा और मालिकों को भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। लेकिन जूही और जय मेहता ने निवेश बनाए रखा। समय के साथ KKR की स्थिति बदली और टीम ने IPL में अपनी पहचान बनाई। 2024 में KKR ने IPL खिताब जीता, जिसके बाद टीम की वैल्यू करीब ₹9,000 करोड़ आंकी गई थी। यही निवेश जूही चावला की संपत्ति का सबसे बड़ा और चर्चित हिस्सा माना जाता है।

मुंबई की महंगी प्रॉपर्टी में भी बड़ा निवेश

जूही चावला और उनके पति जय मेहता के पास भारत और विदेशों में कई प्राइम प्रॉपर्टीज में निवेश होने की जानकारी सामने आती रही है। दोनों मुंबई के बेहद महंगे इलाके मालाबार हिल में समुद्र के सामने स्थित लग्जरी बिल्डिंग में रहते हैं। रियल एस्टेट को भी उनकी कुल संपत्ति का एक अहम हिस्सा माना जाता है। मुंबई जैसे शहर में प्राइम लोकेशन की जमीन और लग्जरी प्रॉपर्टी की कीमतों को देखते हुए यह निवेश लंबे समय में काफी मूल्यवान साबित हुआ है।

सीमेंट कंपनी में भी हिस्सेदारी

जूही और जय मेहता का कारोबारी कनेक्शन सिर्फ मनोरंजन और क्रिकेट तक नहीं है। परिवार का कारोबार सीमेंट इंडस्ट्री से भी जुड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक जूही का Saurashtra Cement में भी निवेश है। यानी उनकी संपत्ति का एक हिस्सा ऐसे कारोबार से जुड़ा है जो फिल्मों और मनोरंजन से बिल्कुल अलग है।

रेस्टोरेंट बिजनेस में भी उतर चुकी हैं जूही

जूही चावला ने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी निवेश किया है। मुंबई में उनके बिजनेस से जुड़े रेस्टोरेंट्स में Kala Ghoda का Rue du Liban और Bandra का Gustoso शामिल हैं। इससे साफ है कि जूही ने अपनी पहचान को सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने अलग-अलग सेक्टर में निवेश करके अपनी कमाई के कई रास्ते बनाए।

यह भी पढ़ें: श्रद्धा से लेकर कृति तक: बिजनेस में भी बॉस हैं ये 10 सितारे; हर दिन छापते हैं करोड़ों! किसका ब्रांड है सबसे कीमती?