सर्च करे
Home
फोकस

Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मानसून में Car Insurance रिन्यूअल की सोच रहे? भूलकर भी मिस न करें ये 5 'Add-Ons', बचेंगे लाखों रुपये!

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 02:32 PM (IST)

    Car Insurance: मानसून में कारों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए सिर्फ सस्ता प्रीमियम देखकर इंश्योरेंस न खरीदें। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ जरूरी ऐड ...और पढ़ें

    Car Insurance की जरूरी बातें

    Car Insurance की जरूरी बातें

    HighLights

    1. जलभराव में इंजन को पानी से होने वाले नुकसान से बचाएं।

    2. क्लेम पर पार्ट्स की घिसावट कटौती से बचें, खर्च घटाएं।

    3. कार चोरी या टोटल लॉस पर पूरी इनवॉइस वैल्यू पाएं।

    नई दिल्ली: मानसून (Monsoon) के दौरान तेज बारिश, जलभराव और खराब सड़कों की वजह से कारों (cars) को सबसे ज्यादा नुकसान होने का खतरा रहता है। ऐसे में अगर आप अपनी कार का इंश्योरेंस रिन्यू (Car Insurance renew) कराने जा रहे हैं, तो सिर्फ सस्ता प्रीमियम (Cheap premium) देखकर पॉलिसी (Policy) खरीदना महंगा पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ जरूरी Add-on Covers लेने से बाढ़, इंजन खराब होने और दूसरी महंगी रिपेयर का खर्च काफी हद तक बचाया जा सकता है।

    क्यों जरूरी हैं Add-on Covers?

    स्टैंडर्ड कॉम्प्रिहेंसिव कार इंश्योरेंस (Standard Comprehensive Car Insurance) कई तरह के नुकसान को कवर करता है, लेकिन बारिश और बाढ़ से होने वाले हर नुकसान का भुगतान नहीं करता। ऐसे में Add-on Covers आपकी पॉलिसी की सुरक्षा बढ़ाते हैं। हालांकि हर ऐड-ऑन हर ड्राइवर के लिए जरूरी नहीं होता। इसे अपनी कार, शहर और ड्राइविंग की जरूरत के हिसाब से चुनना चाहिए।

    1. Engine Protect Cover

    यह मानसून के लिए सबसे जरूरी Add-on माना जाता है।

    * जलभराव में इंजन (Car Engine) में पानी जाने से होने वाले नुकसान को कवर करता है।
    * सामान्य इंश्योरेंस पॉलिसी (Car insurance Policy) में इस तरह का नुकसान अक्सर शामिल नहीं होता।
    * अगर आपके शहर में हर साल सड़कें पानी से भर जाती हैं, तो यह कवर जरूर लेना चाहिए।

    2. Zero Depreciation Cover

    अगर आपकी कार नई है, तो यह Add-on काफी फायदेमंद है।

    * क्लेम के समय पार्ट्स पर लगने वाली Depreciation कटौती नहीं होती।
    * रिपेयर का ज्यादा खर्च इंश्योरेंस कंपनी उठाती है।
    * इससे जेब से कम पैसा खर्च करना पड़ता है।

    3. Consumables Cover

    कई बार कार की मरम्मत के दौरान ऐसे सामान बदलने पड़ते हैं, जिनका खर्च सामान्य पॉलिसी में नहीं मिलता।

    इस Add-on के तहत इनमें शामिल चीजों का खर्च मिल सकता है—

    * इंजन ऑयल
    * कूलेंट
    * लुब्रिकेंट
    * नट-बोल्ट
    * फिल्टर
    * अन्य छोटे Consumables
    यह कवर रिपेयर बिल को काफी कम कर सकता है।

    4. Return to Invoice (RTI) Cover

    अगर आपकी नई कार चोरी हो जाए या पूरी तरह क्षतिग्रस्त (Total Loss) हो जाए, तो यह Add-on बेहद काम आता है।

    * सामान्य पॉलिसी में Insured Declared Value (IDV) के आधार पर भुगतान मिलता है।
    * RTI Cover में कार की मूल Invoice Value (शर्तों के अनुसार) तक भुगतान मिल सकता है, जिसमें रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन जैसी लागत भी शामिल हो सकती है।

    खबरें और भी

    5. Roadside Assistance (RSA)

    बारिश में कार बीच रास्ते बंद हो जाए तो यह Add-on राहत देता है।

    इसमें आमतौर पर मिल सकती हैं सुविधाएं—
    * टोइंग (Towing)
    * ऑन-द-स्पॉट छोटी मरम्मत
    * बैटरी या फ्यूल सहायता
    * इमरजेंसी सपोर्ट

    पॉलिसी खरीदने पर इन बातों का रखें ध्यान

    1. केवल कम प्रीमियम देखकर पॉलिसी न चुनें।
    2. पॉलिसी के Exclusions और Terms & Conditions जरूर पढ़ें।
    3. अपनी जरूरत के हिसाब से ही Adds-On चुनें।
    4. क्लेम प्रोसेस और इंश्योरेंस कंपनी का रिकॉर्ड भी जांच लें।

    यह भी पढ़ें: 2 या 3 नहीं… अब 18% बढ़ सकती है कर्मचारियों की सैलरी! इस कैलकुलेशन से आपके हाथ कितने पैसे आएंगे?