8th Pay Commission: 2 या 3 नहीं… अब 18% बढ़ सकती है कर्मचारियों की आय! जानिए कितनी बनेगी आपकी इन-हैंड सैलरी?
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग में 1.92 फिटमेंट फैक्टर लागू होने पर औसतन 18% ग्रॉस सैलरी बढ़ने का अनुमान है। ...और पढ़ें

8th pay commission
HighLights
1.92 फिटमेंट फैक्टर से 18% सैलरी बढ़ने का अनुमान।
मौजूदा महंगाई दर और डीए पर आधारित कैलकुलेशन।
यह कैलकुलेशन अभी सरकारी तौर पर मंजूर नहीं।
नई दिल्ली: 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर उनकी सैलरी कितनी बढ़ेगी। अब तक अलग-अलग रिपोर्ट्स में 2.08, 2.28 और 2.57 फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) की चर्चा होती रही है, लेकिन अब एक नए कैलकुलेशन के हिसाब से देखा जाए तो 1.92 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो कर्मचारियों की में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। अनुमान है कि ग्रॉस सैलरी ( Gross salary) में औसतन करीब 18% का इजाफा देखने को मिल सकता है।
पहले 2.57 फिटमेंट फैक्टर की चर्चा
दरअसल, फिटमेंट फैक्टर का फैसला मौजूदा परिस्थितियों, महंगाई दर (Inflation) और अनुमानित महंगाई भत्ते (DA) को ध्यान में रखकर ही किया जाएगा। अगर हम वर्तमान हालातों को देखें, तो इसके 1.90 से 1.92 के बीच रहने की संभावना सबसे ज्यादा है। आइए अब समझते हैं कि इसके पीछे क्या कारण हैं और इससे आपकी सैलरी पर कितना असर पड़ेगा।
अगर 1.92 फिटमेंट फैक्टर लागू हुआ तो कितनी बढ़ेगी सैलरी (Salary Increament)?
मान लीजिए किसी कर्मचारी की मौजूदा सैलरी 18,000 रुपये है। 1.92 फिटमेंट फैक्टर के लागू होने पर नई बेसिक सैलरी (Basic Salary) करीब 34,560 हो जाएगी।
ऐसे ही अगर
* 25,500 रुपये बेसिक → करीब 48,960 रुपये
* 35,400 रुपये बेसिक → करीब 67,968 रुपये
* 44,900 रुपये बेसिक → करीब 86,208 रुपये
* 56,100 रुपये बेसिक → करीब 1,07,712 रुपये
आखिर 1.92 फैक्टर की क्यों?
1 जनवरी 2026 से, केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को लगभग 60% महंगाई भत्ता (DA) मिल रहा है है, जिसके बाद एक और संशोधन होने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वेतन में कुल वृद्धि 18% के करीब रहती है, तो फिटमेंट फैक्टर 2 गुना (2x) के आंकड़े को पार करने के बजाय 1.90 से 1.92 के आसपास रह सकता है।
खबरें और भी
7वें वेतन आयोग में क्या हुआ था?
पिछले वेतन आयोगों (Pay Commission) के इतिहास पर नजर डालें तो, दूसरे से लेकर 7वें वेतन आयोग तक औसतन वृद्धि (Average Salary Increase) लगभग 27% रही है। वहीं अकेले 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) ने वेतन में कुल 14.27% बढ़ोतरी की सिफारिश की थी।
ऐसे में अगर सरकार वेतन (8th pay Commission Dashboard) में लगभग 24% तक की बड़ी वृद्धि करने का फैसला लेती है, तो Fitment Factor का आंकड़ा और भी अधिक बढ़ सकता है। हालांकि, मौजूदा समय में कई जानकारों और विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी बड़ी बढ़ोतरी होने की गुंजाइश नहीं है।
Disclaimer: यह समझना बेहद जरूरी है कि 1.92 फिटमेंट फैक्टर पर अभी कोई सरकारी मुहर नहीं लगी है। यह केवल एक संभावित कैलकुलेशन है, जिसके जरिए यह बताया गया है कि अगर सरकार इस फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी देती है तो कर्मचारियों की सैलरी पर क्या असर पड़ सकता है।