Aadhaar सेवा केंद्र की लंबी लाइनों से पाएं छुटकारा! mAadhaar ऐप से मिनटों में ऐसे बुक करें अपॉइंटमेंट
mAadhaar ऐप के जरिए अब आप आधार सेवा केंद्र पर लंबी लाइनों से बच सकते हैं। घर बैठे ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करके आधार से जुड़े सभी काम आसानी से करवाएं। ...और पढ़ें

आधार ऐप से सेवा केंद्र की अपॉइनमेंट बुक करें
HighLights
mAadhaar ऐप से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करें।
आधार सेवा केंद्र पर भीड़ से छुटकारा पाएं।
नाम, पता, बायोमेट्रिक अपडेट आसानी से करवाएं।
नई दिल्ली: आजकल बैंक खाते से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तक, हर जरूरी काम के लिए आधार कार्ड (Aadhaar Card) की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में अगर आपके आधार में नाम, पता या मोबाइल नंबर गलत है, तो आपके कई काम अटक सकते हैं।
इन गलतियों को सुधारने के लिए आपको 'आधार सेवा केंद्र' (Aadhaar Seva Kendra) जाना पड़ता है। लेकिन वहां लगने वाली लंबी लाइनों और भीड़-भाड़ से बचने का एक बहुत आसान तरीका है ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुकिंग। आप UIDAI के आधिकारिक ऐप mAadhaar के जरिए घर बैठे अपने मोबाइल से अपॉइंटमेंट का समय और दिन पहले से तय कर सकते हैं।
आधार सेवा केंद्र पर कौन-सी सुविधाएं मिलती हैं?
अपॉइंटमेंट बुक करके आप केंद्र पर जाकर ये काम करवा सकते हैं:
* नया आधार बनवाना (New Enrollment)
* नाम, पता और जन्मतिथि (DOB) अपडेट
* मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी लिंक/अपडेट
* बायोमेट्रिक अपडेट (फोटो, फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतली)
* जेंडर (लिंग) अपडेट
mAadhaar ऐप से अपॉइंटमेंट बुक करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
1. अपने फोन में 'mAadhaar' ऐप ओपन करें और अपने 6-अंकों के पिन (PIN) या फिंगरप्रिंट से लॉग-इन करें।
2. ऐप के निचले नेविगेशन बार में 'Services' (सेवाएं) टैब पर क्लिक करें।
3. नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और 'Other Services' (अन्य सेवाएं) सेक्शन में जाकर 'Book an Appointment' पर टैप करें।
4. अब आपको UIDAI के अपॉइंटमेंट पोर्टल पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा। यहां अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी दर्ज करें और मोबाइल पर आए OTP को डालकर वेरिफाई करें।
5. आपको जो सेवा चाहिए (नया आधार या अपडेट), उसे चुनें। इसके बाद अपने शहर या पिन कोड के जरिए अपने आस-पास का 'आधार सेवा केंद्र' खोजें और उसे सेलेक्ट करें।
6. कैलेंडर में अपनी सुविधा के अनुसार कोई भी उपलब्ध तारीख (Date) और समय (Time Slot) चुनें।
7. 'Confirm' पर टैप करें। अब आवेदक की जरूरी डिटेल्स भरें, जानकारी का रिव्यू करें और सबमिट कर दें।
बुकिंग सफल होने के बाद आपको एक अपॉइंटमेंट स्लिप मिल जाएगी। तय किए गए दिन और समय पर जरूरी दस्तावेजों की ओरिजिनल कॉपी के साथ चुने गए आधार केंद्र पर पहुंचें।