EPFO का नौकरीपेशा लोगों को बड़ा तोहफा! नौकरी छूटने पर झटपट निकालें 75% PF; घर में भी करा सकेंगे ये जरूरी काम
PF Withdrawal New Rule: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नौकरीपेशा लोगों के लिए पीएफ निकासी के नियमों को आसान बनाया है, जिससे आपात स्थिति में आर्थ ...और पढ़ें

पीएफ कैसे निकालें?
HighLights
नौकरी छूटने पर 75% पीएफ निकालने की सुविधा।
घर की मरम्मत या रेनोवेशन के लिए एडवांस रकम।
ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आसानी से पीएफ निकासी।
नई दिल्ली: नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) केवल रिटायरमेंट का सहारा नहीं है, बल्कि मुसीबत के समय का सबसे बड़ा 'संकटमोचक' भी है। अक्सर लोगों को लगता है कि पीएफ (PF) का पैसा सिर्फ रिटायरमेंट (Retirement) पर या पूरी तरह से बेरोजगार (Unemployed) होने पर ही निकाला जा सकता है। लेकिन EPFO ने अपने नियमों में कई सहूलियतें दी हैं, ताकि आपातकालीन स्थिति में कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।
नौकरी छूटने पर निकाल सकेंगे 75% पैसा
किसी भी कर्मचारी के लिए नौकरी जाना सबसे तनावपूर्ण समय होता है। ऐसे समय में आर्थिक मदद के लिए ईपीएफओ ने निकासी के नियमों को काफी आसान बना दिया है।
नए नियम के मुताबिक अगर आपकी नौकरी किसी वजह से छूट जाती है और आप 1 महीने तक बेरोजगार रहते हैं, तो आप अपने PF अकाउंट में जमा कुल राशि का 75% हिस्सा निकाल सकते हैं। 75% पैसा निकालने (PF Withdrawal) से आपकी आर्थिक जरूरतें पूरी हो जाती हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि आपका PF खाता बंद नहीं होता। वहीं अगर 1 महीने के बाद आपको नई नौकरी मिल जाती है, तो आप उसी खाते को अपनी नई कंपनी में ट्रांसफर कर सकते हैं। वहीं, अगर आप 2 महीने तक बेरोजगार रहते हैं, तो आप बचा हुआ 25% पैसा भी निकालकर खाते का फुल एंड फाइनल सेटलमेंट कर सकते हैं।
घर की मरम्मत के लिए भी मिलेगी एडवांस रकम
अगर आपने घर खरीद लिया है या बनवा लिया है, लेकिन अब उसे रंग-रोगन, मरम्मत (Repair/Alteration) या रेनोवेशन की जरूरत है, तो इसके लिए भी ईपीएफओ आपको पैसा निकालने (EPFO Money Withdrawal) की इजाजत देता है।
आप अपनी 12 महीने की बेसिक सैलरी + महंगाई भत्ता (DA) या फिर कर्मचारी के हिस्से का योगदान (ब्याज सहित) या मरम्मत में लगने वाला वास्तविक खर्च इन तीनों में से जो भी सबसे कम हो, उतनी रकम निकाल सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यह जरूरी है कि आप कम से कम 5 साल से EPFO के सदस्य हों (यानी आपकी नौकरी के 5 साल पूरे हो चुके हों)। साथ ही, यह घर या फ्लैट आपके (कर्मचारी), आपकी पत्नी/पति या दोनों के नाम पर संयुक्त रूप से होना चाहिए।
खबरें और भी
घर बैठे कैसे निकालें पैसा?
अब पीएफ निकालने के लिए आपको अपनी पुरानी कंपनी या पीएफ ऑफिस के चक्कर काटने की कोई जरूरत नहीं है। आप यह काम घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से (Online Withdrawal Process) कर सकते हैं।
1. ईपीएफओ के 'मेंबर ई-सेवा पोर्टल' (Member e-Sewa Portal) पर अपने UAN (Universal Account Number) और पासवर्ड के जरिए लॉग-इन करें।
2. 'Online Services' टैब में जाकर 'Claim (Form-31, 19, 10C & 10D)' पर क्लिक करें।
3. अपने बैंक खाते के आखिरी 4 अंक डालकर वेरिफाई करें। इसके बाद 'PF Advance (Form 31)' चुनें और ड्रॉपडाउन मेन्यू से पैसा निकालने का कारण (जैसे- नौकरी जाना या घर की मरम्मत) सेलेक्ट करें।
4. जितनी रकम आपको चाहिए, वह दर्ज करें और अपना पूरा पता भरें।
5. अंत में अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालकर क्लेम सबमिट कर दें।
आपका UAN एक्टिव होना चाहिए और पीएफ खाते में आपका आधार नंबर, पैन (PAN) और बैंक खाता (KYC) पूरी तरह से लिंक और अपडेटेड होना चाहिए। ऐसा होने पर कुछ ही दिनों में पैसा सीधे आपके बैंक खाते में आ जाएगा।