ITR Filling 2026: अब सिर्फ ₹11 में भर पाएंगे ITR, नहीं देने होंगे हजारों रुपये; घर बैठे ऐसे उठाएं फायदा
Paytm ने ClearTax के साथ मिलकर ₹11 की शुरुआती कीमत पर ITR फाइलिंग सेवा शुरू की है, जिससे यूजर्स घर बैठे आसानी से अपना इनकम टैक्स रिटर्न भर सकते हैं। ...और पढ़ें
-1785223173159_m.webp)
11 रुपये में भरें आईटीआर
HighLights
पेटीएम पर क्लियरटैक्स के साथ ₹11 में ITR फाइल करें।
प्री-फिल्ड डेटा और ऑटोमेटिक फॉर्म चयन की सुविधा।
मुफ्त नोटिस प्रोटेक्शन और कैपिटल गेन्स कैलकुलेशन शामिल।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 बिल्कुल सिर पर आ गई है। अगर आपने अभी तक अपना ITR दाखिल नहीं किया है और CA या एजेंट की भारी फीस से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म PAYTM ने टैक्स फाइलिंग प्लेटफॉर्म ClearTax के साथ साझेदारी कर एक नई ITR फाइलिंग सर्विस शुरू की है। इस सर्विस के तहत यूजर्स सिर्फ ₹11 की शुरुआती कीमत से ITR File कर सकते हैं।
क्या है नई सर्विस?
Paytm ऐप के जरिए अब यूजर्स सीधे ClearTax के प्लेटफॉर्म पर जाकर अपना Income Tax Return फाइल कर सकेंगे। कंपनी का दावा है कि पूरी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कई ऑटोमेटिक फीचर्स दिए गए हैं, जिससे टैक्स फाइल करने में कम समय लगेगा और गलतियों की संभावना भी घटेगी।
क्या है इस सर्विस की सबसे बड़ी खासियत?
1. इस सर्विस की सबसे अच्छी बात यह है कि आपको अपनी सारी डिटेल्स मैन्युअली नहीं भरनी पड़ेगी। प्लेटफॉर्म सीधे इनकम टैक्स विभाग के रिकॉर्ड से आपका सारा डेटा (Pre-Filled Data) खुद ही ले लेगा।
2. कई लोगों को यह समझ नहीं आता कि उनके लिए ITR-1 सही है या ITR-2, या फिर पुरानी टैक्स व्यवस्था (Old regime) चुनें या नई (New Regime) । यह स्मार्ट सिस्टम आपकी आय के हिसाब से अपने आप सही फॉर्म और सबसे फायदेमंद रिजीम चुन लेगा।
खबरें और भी
3. अगर आपने शेयर बाजार (Stocks) या म्यूचुअल फंड (mutual Funds) में पैसा लगाया है, तो यह सर्विस 80 से ज्यादा ब्रोकिंग ऐप्स (जैसे- Zerodha, Groww, Upstox आदि) से आपका ट्रेडिंग डेटा बस एक क्लिक में खींच लेती है। यह खुद ही कैपिटल गेन्स (Capital Gains) कैलकुलेट कर लेगा।
4. यह इस ऑफर का सबसे शानदार हिस्सा साबित हो सकता है। मात्र ₹11 वाले इस प्लान में आपको 'फ्री नोटिस प्रोटेक्शन' (Complimentary Notice Protection) मिलता है। यानी, अगर ITR फाइल करने के बाद आपको इनकम टैक्स विभाग से कोई नोटिस आ जाता है, तो ClearTax के एक्सपर्ट्स उसे समझने और उसका जवाब देने में आपकी पूरी मदद करेंगे, वो भी बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के।
कैसे उठाए इसका फायदा (स्टेप-बॉय-स्टेप प्रोसेस)
1. अपने स्मार्टफोन में Paytm ऐप खोलें और होम पेज पर नीचे की ओर स्कॉल करके 'free tools' वाले सेक्शन पर जाएं।
2. यहां आपको 'File your ITR with ClearTax' का विकल्फ दिखाई देगा। इस पर टैप करें।
3. अपनी ईमेल आईडी दर्ज करें। आपकी ईमेल पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा, उसे डालकर लॉग इन करें।
4.सिस्टम इनकम टैक्स विभाग से आपकी सारी जानकारी (सैलरी, टीडीएस, एफडी का ब्याज आदि) स्क्रीन पर दिखा देगा। बस उन्हें एक बार चेक करें और अपना रिटर्न सबमिट कर दें।
ध्यान रखें
₹11 की शुरुआती कीमत हर यूजर या हर तरह के ITR पर लागू हो, यह जरूरी नहीं है। आपके ITR के प्रकार, आय के स्रोत और टैक्स प्रोफाइल के आधार पर शुल्क अलग हो सकता है। इसलिए फाइलिंग शुरू करने से पहले प्लान की शर्तें और फीस जरूर जांच लें।