ESIC के करोड़ों लाभार्थियों को आधार लिंक किए बिना नहीं मिलेगा फायदा! श्रम मंत्रालय का सख्त आदेश, जानें प्रोसेस
सरकार ने ईएसआईसी लाभार्थियों के लिए आधार को अपने पहचान कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। यह कदम ...और पढ़ें

ईएसआईसी लाभार्थियों को आधार लिंक करना अनिवार्य।
HighLights
ईएसआईसी लाभार्थियों को आधार लिंक करना अनिवार्य।
सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 के तहत आदेश।
निर्बाध लाभों के लिए आधार सीडिंग जरूरी।
आईएनएस, नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के लाभार्थियों को अब सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत लाभों का निर्बाध और सुचारू रूप से लाभ उठाने के लिए अपने आधार कार्ड को अपने ईएसआईसी पहचान कार्ड से लिंक करना अनिवार्य होगा।
श्रम और रोजगार मंत्रालय ने एक पोस्ट में बताया कि सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 की धारा 142 के तहत ईएसआईसी लाभार्थियों के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। ईएसआईसी योजना के अंतर्गत आने वाले कारखानों और प्रतिष्ठानों में कार्यरत पात्र कर्मचारियों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य देखभाल लाभ प्रदान करता है।
किन कर्मचारियों को मिलता है ESIC का लभ
ईएसआईसी के अंतर्गत आमतौर पर 21,000 रुपए प्रति माह तक कमाने वाले कर्मचारी शामिल होते हैं, जबकि विकलांग व्यक्तियों के लिए वेतन सीमा 25,000 रुपए प्रति माह है। लाभार्थी आधिकारिक ईएसआईसी वेबसाइट के माध्यम से अपने आधार को अपने ईएसआईसी रिकॉर्ड से लिंक कर सकते हैं।
मंत्रालय ने लाभार्थियों को सलाह दी है कि वे यह पक्का कर लें कि आधार के साथ रजिस्टर्ड उनका मोबाइल नंबर चालू और इस्तेमाल के लायक हो, क्योंकि ओटीपी-बेस्ड ऑथेंटिकेशन के लिए इसकी जरूरत होती है।
सरकार ने ईएसआईसी लाभार्थियों से कहा है कि वे सेवाओं और फायदों का आसानी से लाभ उठाने के लिए अपने 'पहचान कार्ड' के साथ आधार सीडिंग पूरी कर लें। आधार-बेस्ड ऑथेंटिकेशन से लाभार्थियों की पहचान पक्की करने और ईएसआईसी सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
ESIC पोर्टल पर कैसे लिंक करें आधार कार्ड
- ESIC पोर्टल पर लॉग इन करें: ESIC के ऑफ़िशियल पोर्टल पर जाएं, 'Insured Persons and Beneficiaries' (बीमाकृत व्यक्ति और लाभार्थी) सेक्शन में जाएं और अपनी यूजर ID और पासवर्ड से लॉग इन करें।
- आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding) पर जाएं: डैशबोर्ड मेन्यू से 'Aadhaar Seeding for IP' (IP के लिए आधार सीडिंग) का विकल्प ढूंढें और उसे चुनें।
- लाभार्थी चुनें और ऑथेंटिकेट करें: परिवार के सदस्य/बीमाकृत व्यक्ति का नाम चुनें, 'Click Here to Seed Aadhaar' पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी सबमिट करें।
- वेरिफिकेशन पूरा करें: ऑथेंटिकेशन पूरा करने और वेरिफिकेशन रेफरेंस नंबर पाने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) को दर्ज करें।
यह भी पढ़ें- दुबई के शेख के हाथों ₹26016 करोड़ में बिके 8 दशक पुराने भारतीय बैंक पर आई गुड न्यूज, मूडीज ने दी Baa2 रेटिंग
