EPS Pension Hike: क्या न्यूनतम पेंशन ₹1,000 से बढ़कर ₹7,500 होगी? संसद में सरकार ने दिया बड़ा जवाब
सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने लोकसभा में न्यूनतम EPS-95 पेंशन ₹1000 से ₹7500 करने का मुद्दा उठाया। सरकार ने फंड की स्थिरता का हवाला देते हुए फिलहाल इसे ...और पढ़ें

EPS Pension Hike: क्या न्यूनतम पेंशन ₹1,000 से बढ़कर ₹7,500 होगी? संसद में सरकार ने दिया बड़ा जवाब (AI Generated Image)
HighLights
न्यूनतम EPS-95 पेंशन ₹1000 से ₹7500 करने की मांग उठी।
सरकार ने फंड स्थिरता का हवाला देकर वृद्धि से किया इनकार।
देश में 85.84 लाख EPS पेंशनर्स; 1.5 लाख को हायर पेंशन।
नई दिल्ली। EPS-95 के तहत मिलने वाली न्यूनतम पेंशन को बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। वहीं हाल ही में, दिल्ली में EPS-95 नेशनल एक्शन कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया था, और कर्मचारी पेंशन योजना के तहत मिलने वाली पेंशन को ₹1000 हर महीने से बढ़ाकर सीधे ₹7500 हर महीने करने की मांग की थी। पेंशनभोगियों का तर्क के है कि महंगाई के इस दौर में ₹1000 में काम चलाना काफी कठिन है।
इसी बीच, संसद में मानसून सत्र के दौरान एक बार फिर से इस मुद्दो को लोकसभा में उठाया। सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सरकार से सवाल किया कि क्या सरकार न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की कोई योजना बना रही है? तो आइए जानते हैं कि सरकार ने इस सवाल पर क्या कुछ कहा।
क्या ₹7500 होगी न्यूनतम पेंशन?
न्यूनतम पेंशन को लेकर किए गए सवालपर श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने दिया। मंत्री ने बताया कि कर्मचारी पेंशन फंड में पैसे कैसे जमा होता हैं:
- एम्प्लॉयर का योगदान: कर्मचारी के वेतन का 8.33% हिस्सा।
- केंद्र सरकार का योगदान: ₹15,000 प्रति माह की वेतन सीमा तक, बजट के जरिए 1.16% का एक्स्ट्रा योगदान सरकार देती है।
सरकार का कहना है कि फिलहाल जो ₹1,000 की न्यूनतम पेंशन दी जा रही है, वो सरकार द्वारा दिए जाने वाले इसी एक्स्ट्रा बजट और फंड के नियमों के आधार पर दी जा रही है।
श्रम मंत्रालय की ओर से ये संकेत दिए गए कि सरकार फंड की स्टेबिलिटी और भविष्य की देनदारियों को ध्यान में रखते हुए काम रही है। लेकिन फिलहाल सरकार न्यूनतम पेंशन को ₹7500 करने के बारे में कोई विचार नहीं कर रही है। हो सकता है कि फ्यूचर में सरकार इसमें सुधार करने के बारे में जरूर सोचे।
खबरें और भी
देश में कुल कितने EPS पेंशनर्स हैं?
संसद में रखे गए आंकड़ों के हिसाब, इस समय देश में EPS योजना के तहत पेंशन का लाभ लेने वालों की संख्या काफी ज्यादा है। 31 मार्च 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 85,84,604 (करीब 85.84 लाख) पेंशनर्स को इस योजना का फायदा मिल रहा है। वहीं 31 मार्च 2026 तक कुल 15,819.26 करोड़ की पेंशन सरकार की ओर से बांटी जा चुकी है।
कितने लोगों को मिल रही है 'हायर पेंशन'?
मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट के नवंबर 2022 के फैसले के बाद कई सारे कर्मचारियों ने बेसिक सैलरी के आधार पर ज्यादा पेंशन का ऑप्शन चुना था। कोर्ट के फैसले और EPFO के सर्कुलर के बाद हायर पेंशन के लिए अब तक लगभग 1.5 लाख पेंशन पेमेंट ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं।