सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Lounge Credit Card: 30 लाउंज एंट्री, 10 नाइट स्टे और फ्री मूवी टिकट! कौन-सा कार्ड दे रहा इतने फायदे?

Published: Mon, 07 Sep 2026 12:18 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2026 02:07 PM (IST)

Best Credit Card for Lounge Access: हवाई यात्रा करने वालों के लिए तीन शानदार क्रेडिट कार्ड बताए गए हैं जो ...और पढ़ें

Lounge Credit Card: घरेलू से अंतरराष्ट्रीय उड़ान तक! ये क्रेडिट कार्ड एयरपोर्ट लाउंज में दिलाएंगे फ्री एंट्री; कौन सा है बेस्ट?

Lounge Credit Card: घरेलू से अंतरराष्ट्रीय उड़ान तक! ये क्रेडिट कार्ड एयरपोर्ट लाउंज में दिलाएंगे फ्री एंट्री; कौन सा है बेस्ट?

HighLights

  1. तीन क्रेडिट कार्ड: SBI ELITE, Axis Atlas, Marriott Bonvoy HDFC।

  2. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय लाउंज में मुफ्त प्रवेश की सुविधा।

  3. मूवी टिकट, कैशबैक और शॉपिंग पर भी लाभ।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी बार-बार हवाई जहाज से सफर करते हैं? तो ये खबर आपके लिए है। मार्केट में ऐसे तीन शानदार क्रेडिट कार्ड (Best Credit Card) हैं जो आपको घरेलू और अंतरराष्ट्रीय लाउंज (Lounge Access Credit Card) में फ्री एंट्री दिलवा सकते हैं। कमाल की बात ये है कि लाउंज में एंट्री के अलावा फ्री मूवी टिकट, कैशबैक और शॉपिंग और डाइनिंग पर भी कई तरह के फायदे करवा सकते हैं। तो आइए आपको उन तीनों कार्ड्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

कौन से हैं वो 3 कार्ड?

फ्री लाउंज एक्सिस दिलाने वाले इन कार्ड्स का नाम है:

  • SBI Card ELITE
  • Axis Atlas Credit Card
  • Marriott Bonvoy HDFC Credit Card

इन तीनों कार्ड्स के बारे में आप नीचे दी गई टेबल से समझ सकते हैं:

विशेषता एसबीआई कार्ड एलीट एक्सिस एटलस क्रेडिट कार्ड मैरियट बॉनवॉय HDFC क्रेडिट कार्ड
वार्षिक शुल्क ₹4,999 ₹5,000 ₹3,000
स्वागत लाभ ₹5,000 का ब्रांड गिफ्ट वाउचर 2,500 EDGE माइल्स
1 रात मुफ्त रहना + सिल्वर स्टेटस + 10 एलीट नाइट
रिवॉर्ड/कैशबैक किराने और खाने पर 5x पॉइंट्स, बाकी पर 2 पॉइंट्स (4 पॉइंट्स = ₹1) यात्रा पर ज्यादा माइल्स (1 माइल = ₹1)
मैरियट होटल पर 8 पॉइंट्स, बाकी खर्च पर 2-4 पॉइंट्स
लाउंज एक्सेस हर तिमाही 2 घरेलू, साल में 6 अंतरराष्ट्रीय घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मिलाकर कुल साल में 30 तक (शर्तों के साथ) भारत और विदेश में साल में 12-12 लाउंज मुफ्त
फायदे (Pros) रोजमर्रा के खर्च पर बढ़िया रिवॉर्ड, फ्री मूवी टिकट कम फॉरेक्स मार्कअप (1.99%), बढ़िया माइल्स मैरियट में खास छूट और मुफ्त रात का स्टे
नुकसान (Cons) सामान्य खर्च पर रिवॉर्ड कम, रिडेम्पशन वैल्यू कम (₹0.25) फीस ज्यादा, फॉरेक्स चार्ज 3.5%
कैशबैक नहीं मिलता, रिवॉर्ड सिर्फ होटल तक सीमित
किसके लिए बेस्ट है? जो फिल्में देखने के साथ शॉपिंग पसंद करते हैं जो लोग अक्सर हवाई यात्रा करते हैं और ज्यादा खर्च करते हैं जो लोग मैरियट होटलों में रुकना पसंद करते हैं

किसे लेना चाहिए कौन सा कार्ड?

अगर आप खास लाउंज एक्सिस के लिए क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं, तो आपके लिए एक्सिस एटलस और मैरियट का कार्ड सही ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि यहां ज्यादा लाउंज एक्सिस मिलते हैं। वहीं लेकिन अगर आप लाउंज के साथ-साथ फ्री मूवी, शॉपिंग और कैशबैक का भी फायदा उठाना चाहते हैं, तो आप एक्सिस का कार्ड ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Top 5 Mutual Funds: इन म्यूचुअल फंड्स ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, 1 साल में डबल किया पैसा; लिस्ट में SBI का भी नाम