Aadhaar Card Update: नाम बदलने का तरीका बना आसान, शादी-तलाक के मामले में देखें जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट
Aadhaar Card New Rules: IDAI ने आधार कार्ड पर नाम बदलने की प्रक्रिया को सरल किया है, जिसमें शादी, तलाक ...और पढ़ें

Aadhaar Card Update: How to change name on Aadhaar card? (AI Generated Image)
HighLights
UIDAI ने नाम बदलने की प्रक्रिया को सरल किया है।
शादी, तलाक या सामान्य नाम बदलने के लिए विशिष्ट दस्तावेज।
आधार केंद्र या पोर्टल से ₹75 शुल्क पर अपडेट करें।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपको अपने आधार कार्ड पर नाम (Aadhaar Card New Update) बदलवाना है, तो ये पूरा प्रोसेस अब और भी ज्यादा आसान हो गया है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने हर स्थिति के लिए अलग-अलग नियम तय किए हैं (Rules to Update Aadhaar)। अगर आप शादी के बाद नाम बदलवाना चाहते हैं या फिर पूरे तरीके से नाम बदलवाना चाहते हैं, तो इसके लिए भी अलग-अलग नियम हैं। आइए जानते हैं कि किस स्थिति में कौन से दस्तावेज देने होंगे।
नाम बदलना क्यों है जरूरी?
देश में आप कहीं भी जाएंगे, पहचान के तौर पर सबसे पहले आपका आधार कार्ड ही मांगा जाएगा। वहीं अगर आप किसी चीज का फॉर्म भरेंगे या कुछ बड़ा खरीदेंगे, तो भी आपको आधार कार्ड दिखाना ही होगा। ऐसे में अगर आपके आधार पर सारी जानकारी अपडेटेड नहीं होगी, तो आपको परेशानी हो सकती है। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप आधार पर दर्ज सारी जानकारी को हमेशा अपडेटेड रखें।
शादी-तलाक के बाद कैसे बदलेगा नाम?
अगर आप शादी के बाद नाम या सरनेम बदलना चाहते हैं, तो UIDAI के List of Acceptable Documents for Aadhaar Update के हिसाब से मैरिज सर्टिफिकेट, पहचान, पता और रिश्ते का प्रमाण देना होगा। वहीं अगर सर्टिफिकेट पर फोटो नहीं है तो पुराने नाम वाला कोई दूसरा वैध पहचान पत्र देना होगा जिसमें फोटो भी हो।
वहीं अगर आप तलाक के बाद नाम अपडेट करना चाहते हैं, तो इसे अपडेट करवाने के लिए फैमिली कोर्ट की ओर से जारी तलाक की डिक्री यानी कि तलाकनामा देना होगा। साथ ही अगर इस पर भी फोटो नहीं होगा तो, फोटो वाला पुराना पहचान पत्र देना जरूरी होगा।
पूरा नाम बदलने के लिए क्या लगेगा?
अगर आप ऐसे ही, यानी कि बिना शादी या तलाक के अपना फर्स्ट नेम या पूरा नाम बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए गजट नोटिफिकेशन ही अकेला दस्तावेज होगा। ध्यान रखें कि गजट नोटिफिकेशन का इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ नाम बदलने के लिए किया जा सकता है। इसे पता बदलने, बर्थ डेट बदलने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।
नाम बदलने का प्रोसेस क्या है?
- नाम बदलने के लिए सबसे पहले अपने दस्तावेज तैयार रखें। अगर पूरा नाम बदलना है तो गजट नोटिफिकेशन तैयार रखें, वरना अपनी स्थिति के हिसाब से दस्तावेज तैयार रखें।
- इसके बाद आप या तो UIDAI के पोर्टल पर जा सकते हैं, या फिर सीधा आधार केंद्र पर जाकर ये काम कर सकते हैं।
- मालूम कि जैसे ही आप नाम बदलने के लिए एप्लाई करेंगे, आपको एक फॉर्म मिलेगा, जिसे आपको सही भरना है।
- इसके बाद अधिकारी आपके द्वारा भरे गए फॉर्म को वेरिफाई करेंगे और प्रोसेस पूरा करने के बाद ₹75 की फीस लेंगे।
- प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको एक रसीद मिलेगी जिस पर अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) लिखा होगा।
- इस नंबर से आप कभी भी अपना रिक्वेस्ट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
