सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8th Pay Commission: सिर्फ HRA ही मिलेगा ₹40000 महीना, इंस्पेक्टर से सेक्शन ऑफिसर तक कितना बढ़ जाएगा वेतन? पूरा कैलकुलेशन

Published: Mon, 07 Sep 2026 06:54 PM (IST)

8th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग की बैठकों के बीच केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी और HRA पर चर्चा ...और पढ़ें

इंस्पेक्टर से सेक्शन ऑफिसर तक कितना बढ़ जाएगा वेतन? पूरा कैलकुलेशन

इंस्पेक्टर से सेक्शन ऑफिसर तक कितना बढ़ जाएगा वेतन? पूरा कैलकुलेशन

HighLights

  1. 8वें वेतन आयोग की बैठकें जारी, पुडुचेरी में अगली मीटिंग।

  2. 3.0 फिटमेंट फैक्टर से HRA ₹40,000 पार संभव।

  3. केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगी बड़ी बढ़ोतरी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| आठवें वेतन आयोग के गठन को 10 महीने बीच चुके हैं। आयोग अब भी शहर-शहर जाकर संगठनों के साथ मीटिंग कर रहा है। जयपुर के बाद अब 9 सितंबर को पुडुचेरी में मीटिंग करने जा रहा है। आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में सबसे ज्यादा चर्चा है- ओल्ड पेंशन स्कीम, फिटमेंट फैक्टर, हाउस रेंट अलाउंस (fitment factor, HRA family unit) और फैमिली यूनिट की, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी पर सीधा असर पड़ेगा।

कर्मचारी संगठनों का कहना है कि अगर सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.0 गुना करती है, तो पे लेवल-7 के अधिकारियों का सिर्फ महीने का HRA ही 40,000 हजार रुपए के पार निकल सकता है।

इंस्पेक्टर से सेक्शन ऑफिसर तक कितनी बढ़ेगी सैलरी

सातवें वेतन आयोग के तहत अभी पे लेवल-7 (जैसे इंस्पेक्टर और सेक्शन ऑफिसर) की शुरुआती बेसिक सैलरी 44,900 रुपए प्रति माह है। अगर आठवें वेतन आयोग में 3.0 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो यह बेसिक सैलरी सीधे तीन गुना बढ़कर ₹1,34,700 हो जाएगी।

चूंकि मकान किराया भत्ता (HRA) सीधे बेसिक पे के प्रतिशत पर तय होता है, इसलिए बेसिक सैलरी बढ़ते ही HRA में भी जबरदस्त छलांग देखने को मिलेगी।

कर्मचारियों को मिलने वाला HRA उनकी पोस्टिंग वाले शहर की कैटेगरी (X, Y, Z) पर निर्भर करता है। मेट्रो शहरों (X कैटेगरी, 30%) में रहने वाले लेवल-7 कर्मियों को तब हर महीने ₹40,410 HRA मिलेगा। टीयर-2 शहरों (Y कैटेगरी, 20%) में यह ₹26,940 और छोटे कस्बों (Z कैटेगरी, 10%) में ₹13,470 प्रति माह हो जाएगा।

फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से बेसिक पे और HRA का पूरा गणित

फिटमेंट फैक्टर संशोधित बेसिक सैलरी X' शहर HRA (30%) Y' शहर HRA (20%) Z' शहर HRA (10%)
3.0x ₹1,34,700 ₹40,410 ₹26,940 ₹13,470
2.5x ₹1,12,250 ₹33,675 ₹22,450 ₹11,225
2.0x ₹89,800 ₹26,940 ₹17,960 ₹8,980

अगर सरकार 3.0 के बजाय 2.5x फिटमेंट फैक्टर को मंजूरी देती है, तब भी लेवल-7 की बेसिक सैलरी बढ़कर ₹1,12,250 हो जाएगी। इस स्थिति में 'X' कैटेगरी के शहरों में तैनात कर्मचारियों को ₹33,675 प्रति माह HRA मिलेगा।

जबकि 'Y' कैटेगरी में ₹22,450 और 'Z' कैटेगरी वाले शहरों में ₹11,225 हर महीने खाते में आएंगे। यही वजह है कि केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

3.0 फिटमेंट फैक्टर से कितनी बढ़ जाएगी आपकी सैलरी?

ग्रेड वर्तमान बेसिक पे अनुमानित बेसिक पे (₹ में)
Level 1 18,000 54000
Level 2 19,900 59700
Level 3 21,700 65100
Level 4 25,500 76500
Level 5 29,200 87600
Level 6 35,400 106200
Level 7 44,900 134700
Level 8 47,600 142800
Level 9 53,100 159300
Level 10 56,100 168300
Level 11 67,700 203100
Level 12 78,800 236400
Level 13 118,500 355500
Level 13 131,100 393300
Level 14 144,200 432600
Level 15 182,200 546600
Level 16 205,400 616200
Level 17 225,000 675000
Level 18 250,000 750000

यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission में बोनस पर नया विवाद! 10 साल बाद भी ₹7000 की सीलिंग क्यों, कर्मचारियों ने कितनी कर दी डिमांड?