SIP vs RD: हर महीने ₹10000 लगाने पर 10 साल में कहां मिलेगा छप्परफाड़ रिटर्न? ये रहा पूरा कैलकुलेशन
SIP-RD Calculation: मासिक ₹10,000 के निवेश पर SIP और RD की 10 साल की तुलना में SIP ने RD से ...और पढ़ें

SIP vs RD: हर महीने ₹10000 लगाने पर 10 साल में कहां मिलेगा छप्परफाड़ रिटर्न? ये रहा पूरा कैलकुलेशन
HighLights
SIP में 10 साल में ₹22.40 लाख का फंड तैयार।
RD में समान अवधि में ₹16.89 लाख का फंड।
जोखिम क्षमता के अनुसार निवेश विकल्प चुनें।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप अपने भविष्य के लिए एक बड़ा फंड तैयार (Types of Investment) करने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कैसे निवेश करें। अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है। आज की महंगाई (Inflation) को देखते हुए बहुत जरूरी है कि हम आज से ही अपने लिए और अपने बच्चों के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग (Financial planning) करना शुरू कर दें। आज आपको निवेश के उन दो तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनके लिए आपको बहुत बड़ी रकम की जरूरत पड़ेगी। कैलकुलेट करेंगे कि SIP या RD, कहां आपके पास ज्यादा फंड तैयार होगा।
SIP vs RD:
ये दोनों ही निवेश की बढ़िया तरीके हैं। एसआईपी (Systematic Investment Plan) के जरिए आप म्यूचुअल फंड (Investment in Mutual Fund) में निवेश करते हैं, जिसमें बाजार का रिस्क भी जुड़ा हुआ होता है। लेकिन आरडी (Recurring Deposit) में ऐसा नहीं है। आरडी के जरिए आप बैंक या पोस्ट ऑफिस में हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करते हैं, लेकिन यहां एसआईपी जैसा रिटर्न नहीं मिलता है।
कैलकुलेशन से समझें
SIP के लिए कैलकुलेशन
- हर महीने का निवेश: ₹10000
- निवेश की अवधि: 10 years
- एवरेज रिटर्न: 12%
- साल में कुल निवेश: ₹12,00,000
- कुल फंड तैयार: ₹22,40,359
RD के लिए कैलकुलेशन
- हर महीने का निवेश: ₹10000
- निवेश की अवधि: 10 years
- एवरेज रिटर्न: 6.5%
- 10 साल में कुल निवेश: ₹12,00,000
- कुल फंड तैयार: ₹16,89,871
कैलकुलेशन में साफ है कि भले ही आपने एसआईपी में भी ₹10000 लगाए, लेकिन यहां पर लगभग ₹5 लाख तक का फायदा मिला, जो आरडी में नहीं मिला। मालूम हो कि अलग-अलग फंड के लिए एसआईपी का रिटर्न कम और ज्यादा भी हो सकता है। ठीक इसी तरह अलग-अलग बैंकों के लिए आरडी का ब्याज भी अलग हो सकता है।
आपके लिए कौन सही?
अगर आप मार्केट का थोड़ा बहुत रिस्क ले सकते हैं और बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, तो आपके लिए एसआईपी एक अच्छा ऑप्शन है। आप चाहें तो एसआईपी को 10 सालों के बाद भी जारी रख सकते हैं, इससे आपको कंपाउंडिंग का फायदा लगातार मिलता रहेगा। वहीं अगर आप ₹10000 की एसआईपी लगभग 21-22 सालों तक करेंगे, तो अपने लिए ₹1 करोड़ से ज्यादा का फंड भी बना पाएंगे।
लेकिन अगर आप मार्केट के रिस्क से दूर रहना चाहते हैं, और निवेश भी करना चाहते हैं, तो आरडी एक अच्छा विकल्प है। आरडी में निवेश से आपकी निवेश की आदत भी नहीं छूटेगी और साल दर साल आपके पास फंड में जमा होता जाएगा।
ध्यान रहे कि आप कहीं भी निवेश करें, हमेशा अपनी जरूरतों के हिसाब से ही निवेश करें। हमेशा चेक करें कि आप कितना रिस्क ले सकते हैं, उस हिसाब से तय करें कि कहां निवेश करना चाहिए। वहीं हमेशा उस पैसे को निवेश करें जिसकी आपको आने वाले सालों में जरूरत नहीं पड़ने वाली है।
