SIP या Lumpsum? ₹15,000 की SIP या ₹15 लाख का लमसम निवेश, दोनों में से 20 साल में कौन बनाएगा आपको अमीर!
SIP vs Lumpsum Calculation: म्यूचुअल फंड में SIP और लमसम निवेश के बीच अक्सर निवेशक दुविधा में रहते हैं। 20 ...और पढ़ें

SIP या Lumpsum ₹15,000 की SIP या ₹15 लाख का लमसम निवेश, दोनों में से 20 साल में कौन बनाएगा आपको अमीर!
HighLights
SIP और लमसम निवेश के फायदे-नुकसान की तुलना।
₹15,000 SIP बनाम ₹15 लाख लमसम का 20 साल का गणित।
कंपाउंडिंग के कारण लमसम निवेश में अधिक रिटर्न।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। जब भी म्यूचुअल फंड में निवेश की बात आती है (Best Mutual Fund), तो लोग अक्सर ये नहीं समझ पाते हैं, कि उन्हें लमसम में निवेश करना चाहिए, या फिर SIP के जरिए। निवेशकों में मन में यही सवाल रहता है कि किस तरीके से निवेश (Types of Investment) करने में उनका पैसा ज्यादा जल्दी बढ़ता जाएगा। तो अगर आपके मन में भी इसी तरह के सवाल हैं, तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है।
आज आपको SIP vs Lumpsum का पूरा कैलकुलेशन बताएंगे, और जानेंगे कि 20 साल में ₹15000 की एसआईपी या फिर ₹15 लाख का लमसम, कहां ज्यादा बड़ा फंड तैयार होगा।
SIP vs Lumpsum
निवेश के दोनों ही तरीके सही हैं। आप दोनों तरीकों की मदद से म्यूचुअल फंड (Mutual Fund Investment) में निवेश करते हैं। SIP के जरिए आप थोड़ा-थोड़ा निवेश करते हैं, तो वहीं लमसम के जरिए किसी फंड में एक साथ बड़ी रकम लगाई जाती है। दोनों में अंतर बस इतना है कि लमसम के जरिए किए गए निवेश पर पहले दिन से पूरे पैसे पर ब्याज मिलता है, जबकि SIP के जरिए किए गए निवेश पर ऐसा नहीं होता, क्योंकि यहां आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करते हैं।
कैलकुलेशन के जरिए समझें
SIP के लिए कैलकुलेशन:
- हर महीने का निवेश:₹15000
- एवरेज रिटर्न: 12%
- निवेश की अवधि: 20 years
- 20 सालों में कुल निवेश: ₹36,00,000
- 20 सालों में तैयार फंड: ₹1,37,97,860
लमसम के लिए कैलकुलेशन:
- निवेश की रकम:₹15,00,000
- निवेश के साल: 20 years
- एवरेज रिटर्न: 12%
- 20 सालों में तैयार फंड: ₹1,44,69,440
कैलकुलेशन में देखें तो कम निवेश में लमसम के जरिए ज्यादा और बड़ा फंड तैयार हो रहा है। जबकि एसआईपी में ज्यादा निवेश के बवाजूद लमसम से कम फंड तैयार हुआ। इसकी वजह कंपाउंडिंग है (Compounding)। लमसम में पहले से दिन से ब्याज मिलता है और 20 साल तक पूरे पैसे पर कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है, लेकिन SIP में 20 साल तक पूरे पैसे पर कंपाउंडिंग का फायदा नहीं मिलता है।
आपके लिए कौन सा ऑप्शन सही है?
कहीं भी निवेश करने से पहले निवेशकों को अपनी वित्तीय हालत देखनी चाहिए। अगर आपके पास एक बड़ी रकम है, जिसकी जरूरत आपको आगे आने वाले सालों में नहीं पड़ने वाली है, तो आप लमसम में निवेश कर सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास बड़ी रकम नहीं है, और आप निवेश की आदत बनाना चाहते हैं, तो SIP भी बढ़िया ऑप्शन है।
